दुर्गा पूजा में नजर आई धोनी की पत्नी साक्षी और उनकी बेटी जीवा
दुर्गा पूजा में नजर आई धोनी की पत्नी साक्षी और उनकी बेटी जीवा
Share:

महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी अक्सर सोशल मीडिया पर बने रहते है दरअसल, हाल ही में इंडिया टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने बेटी जिवा के साथ एक फोटो ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। 

धोनी की पत्नी ने लिखा की, “जिवा की पहली दुर्गा पूजा। मैकॉन कॉलोनी में उसकी पहली पंडाल विजिट।” इस फोटो में जिवा व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही हैं। जिवा धोनी का जन्म 6 फरवरी, 2015 को गुड़गांव में हुआ था। तब धोनी वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया में थे।

मालूम है कि सितंबर में अमेरिका में छुट्टियां मनाने के बाद से ही साक्षी धोनी अपने होमटाउन रांची में हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में व्यस्त हैं। ये सीरीज 25 अक्टूबर को खत्म हो रही है। इस सीरीज की खत्म होने के बाद धोनी अपनी फैमिली से मिल सकते है। इससे पहले पत्नी साक्षी और बेटी जिवा के साथ सितंबर में धोनी अमेरिका घूमने गए थे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -