बुधवार को पंचतत्व में विलीन होंगे निरंकारी संत बाबा हरदेव सिंह
बुधवार को पंचतत्व में विलीन होंगे निरंकारी संत बाबा हरदेव सिंह
Share:

नई दिल्ली: आध्यात्मिक गुरू और निंरकारी समुदाय के प्रमुख बाबा हरदेव सिंह का सड़क दुर्घटना में निधन हो जाने के बाद उनकी पार्थिव देह को दिल्ली लाया गया। कनाड़ा में एक सड़क दुर्घटना में उनका निधन हो गया था। इस दुर्घटना में उनके छोटे जमाई का भी निधन हो गया था। बाबा हरदेव सिंह की पार्थिव देह श्रद्धालुओं के दर्शनों हेतु उनके दिल्ली क निवास, बुराड़ी रोड पर रखा गया है। उल्लेखनीय है कि बाबा हरदेव सिंह की छोटी बेटी की शादी करीब 11 माह पूर्व ही अवनीत सेतिया से हुई थी।

हालांकि उनके दूसरे दामाद भी हादसे का शिकार हुए हैं लेकिन वे इस हादसे में बच गए। कार दूसरे दामाद सन्नी ही चला रहे थे। निरंकारी मिशन के प्रमुख बाबा हरदेव सिंह को बुधवार को पंच तत्व में विलीन किया जाएगा। इसक लिए उनकी अंतिम यात्रा मैदान - 8 से प्रारंभ होकर निगम बोध घाट पर समाप्त होगी। निगम बोध घाट पर वे पंचतत्व मं विलीन होंगे।

उनके परिवार में उनकी पत्नी, माता सविंद्र कौर, तीन बेटियां हैं। बाबा हरदेव सिंह की सबसे बड़ी बेटी का नाम समता है दूसरी बेटी रेणुका और सबसे छोटी बेटी सुदीक्षा है। सुदीक्षा का विवाह जून 2015 को दिल्ली में पंचकूला निवासी अवनीत से हुआ था। जबकि रेणुका ने शादी नहीं की थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -