पढ़ने के लिए यूक्रेन गया था तमिलनाडु का सैनिकेश, युद्ध हुआ तो रूस के खिलाफ उठा ली बन्दूक
पढ़ने के लिए यूक्रेन गया था तमिलनाडु का सैनिकेश, युद्ध हुआ तो रूस के खिलाफ उठा ली बन्दूक
Share:

चेन्नई: तमिलनाडु के कोयंबटूर के रहने वाले 21 वर्षीय सैनिकेश रविचंद्रन अब रूसी सेना से जंग करते नज़र आएंगे। वह युद्ध शुरू होने के बाद यूक्रेनी सेना में भर्ती हो गए हैं। सैनिकेश के माता-पिता को भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। जब उन्हें इसके बारे में पता चला तो उनके भी पैरों तले जमीन खिसक गई।  दरअसल, सैनिकेश रविचंद्रन पढ़ाई के लिए 2018 में यूक्रेन गए थे। वह खारकीव में नेशनल एयरोस्पेस यूनिवर्सिटी में शिक्षा ग्रहण कर रहे थे। जुलाई, 2022 में उनकी पढ़ाई पूरी होनी थी, किन्तु इससे पहले ही रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया और सब-कुछ तबाह होने लगा। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद सैनिकेश का उनके घर से संपर्क पूरी तरह से कट गया था। वहीं, भारत सरकार ने यूक्रेन से भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा चलाया, मगर सैनिकेश की कोई जानकारी न मिलने के बाद उनके माता-पिता ने यूक्रेन में भारतीय दूतावास में संपर्क किया। जब दूतावास के अधिकारियों ने जानकारी निकाली तो पता चला कि, सैनिकेश अब यूक्रेनी सेना में भर्ती हो चुका है। उसने बताया कि, वह रूस के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए यू्क्रेनी सेना में भर्ती हुआ है। 

इस दौरान सैनिकेश के माता-पिता ने कहा कि, वह पहले से ही सेना में शामिल होना चाहता था। उसने इंडियन आर्मी में शामिल होने के लिए भी आवेदन किया था, मगर उस आवेदन को अस्वीकार्य कर दिया गया था। 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को 'सुरक्षा कवच' देंगे अनुराग ठाकुर, जानिए कैसे ?

महिला दिवस 2022: भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण स्मारकों में महिलाओं को मुफ्त प्रवेश की अनुमति देगा

मून ने दक्षिण कोरियाई लोगों को राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -