BWF Super Series Finals : पराजित हुए सायना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत
BWF Super Series Finals : पराजित हुए सायना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत
Share:

दुबई : भारत के जानेमाने और मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ियों में शुमार साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत के लिए बीडल्यूएफ सुपर सीरीज फाइनल्स में शुरूआत में ही हार का सामना करना पड़ा है। चोट से ग्रषित चल रही वर्ल्ड की दूसरे नंबर की खिलाड़ी साइना नेहवाल को महिला एकल में जापान की नोजोमी ओकुहारा के खिलाफ 35 मिनट में 14-21, 6-21 से  करारी हार का सामना करना पड़ा है।

विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक हासिल भारतीय बैडमिंटन खिलाडी साइना नेहवाल आज ग्रुप के अपने दूसरे मुकाबले में वर्ल्ड की नंबर एक कैरोलिना मारिन से सामना करेगी। वर्ल्ड के 9वें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत को भी पुरूष एकल में ग्रुप बी के अपने पहले मुकाबले में जापान के केंतो मामोता के खिलाफ 13-21, 13-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा है।

किदांबी श्रीकांत दूसरे मैच में आज डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन से सामना करेंगे। साइना नेहवाल ने इससे पहले नोजोमी के खिलाफ अपने चारों मुकाबले जीते थे लेकिन आज यह भारत के शानदार खिलाडी का प्रदर्शन लय में नहीं था टखने की चोट की वजह से उनकी मूवमेंट में भी प्रभाव पड़ा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -