डिंडौरी : महिला ने अपने कलेजे के टुकड़ो के साथ कुए में लगाई छलांग, तीनो की मौत
डिंडौरी : महिला ने अपने कलेजे के टुकड़ो के साथ कुए में लगाई छलांग, तीनो की मौत
Share:

शहरपुरा। ससुराल वालो से दुखी एक महिला ने एक ऐसी घटना को अंजाम दिया की सुनकर किसी का भी कलेजा पसीज जाए। 25 वर्षीय महिला ने अपने कलेजे के टुकड़ो को लेकर कुएं में छलांग लगा दी। इस घटना के बारे में जिसने भी सुना वह हैरान रह गया। यह दर्दनाक घटना जिले के शहपुरा थानांतर्गत ग्राम पंचायत मालपुर के पोषक ग्राम कनईटोला की है। सोमवार की सुबह गांव वालो ने खेत में बने एक कुएं में महिला का शव तैरते देखा है, जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

जानकारी में पता चला कि रविवार की दोपहर करीब 2 बजे बबली बरमैया पति बल्लू बरमैया अपने 4 वर्षीय बेटी मीना व दो वर्षीय बेटे मनीष को तैयार कर घर से निकली थी, उसके बाद से ही उसका कोई पता नहीं चला। महिला के पति ने पुलिस से कहा उसकी पत्नी जब घर से बच्चों को लेकर गई तो वह मछली मारने गया हुआ था। उसके माता-पिता भी सुबह काम से बाहर चले गए थे। जब वह वापस घर लोटा तो कोई नहीं मिला उसने सोचा की शायद पत्नी बिना बताए मायके चली गई है।

महिला की मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के कई बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को बहार निकलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शहपुरा भेजा गया। प्राथमिक जाँच में महिला द्वारा प्रताड़ना से तंग आकर ऐसा कदम उठाने के संकेत मिल रहे है।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -