100 स्मार्ट सिटी में सागर को मिला दूसरा स्थान
100 स्मार्ट सिटी में सागर को मिला दूसरा स्थान
Share:

सागर: देश में बन रहीं सौ स्मार्ट सिटी में सागर शहर का नाम भी शामिल हुआ है। सागर ने इस तरह एक बार फिर मध्य प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। जी दरअसल इस बार राउंड तीन था और इस कैटेगरी के शहरों में सागर को पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। आपको बता दें कि इस कैटेगरी में देहरादून को पहला स्थान मिला है और कड़े मुकाबले में दूसरा स्थान सागर ने लिया है। ऐसा होने पर नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह और कलेक्टर सागर ने स्मार्ट सिटी लिमिटेड सागर और शहर के नागरिकों को बधाई दी है। आपको बता दें कि इंडिया स्मार्ट सिटी कांटेस्ट-2020 में मध्यप्रदेश को देश में दूसरा स्थान मिला है। इस प्रतियोगिता में एमपी की पांच स्मार्ट सिटी को अलग-अलग कैटेगरी में कुल ग्यारह पुरस्कार मिले हैं।

आपको बता दें कि इंदौर को बिल्ट एनवायरमेंट थीम सहित सैनिटेशन और कार्बन क्रेडिट फाइनेंसिंग मैकेनिज्म के लिए पहला स्थान मिला है। वहीँ क्लीन एनर्जी के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम के लिए भोपाल को अर्बन एनवायरमेंट थीम में पहला स्थान मिला है। इसके अलावा कल्चर थीम में ही ग्वालियर के डिजिटल म्यूजियम ने भी देश में तीसरे पायदान पर जगह बनाई है। वहीँ स्मार्ट सिटी के तहत राजधानी ने क्लीन एनर्जी के लिए चेन्नई के साथ देश में फर्स्ट रैंक अपने नाम की है। आपको बता दें कि इंडिया स्मार्ट सिटी कांटेस्ट में सागर ने सिटी अवार्ड की राउंड-3 वाले शहरों में देश में दूसरा स्थान पाया है। जी दरअसल राउंड-3 के शहरों में सिटी अवार्ड की कैटेगरी में सागर शहर का मुकाबला उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से था।

हाल ही में सागर स्मार्ट सिटी के सीईओ राहुल सिंह का कहना है कि, ''भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष देश की 100 स्मार्ट सिटी की प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इस प्रतियोगिता में 2019 और 2020 में लगातार सागर को अवार्ड हासिल हुआ है। मैं सागर शहर के नागरिकों को बधाई देना चाहता हूं।'' इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि, ''इस अवार्ड के लिए शहरी विकास मंत्रालय द्वारा मापदंड निर्धारित किए जाते हैं। जिनमें स्मार्ट सिटी के लिए बनाई गई एडवाइजरी फोरम की सहभागिता स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा बुलाए गए थे। स्मार्ट सिटी द्वारा पूरे किये गए प्रोजेक्ट और भविष्य की योजनाओं के आधार पर यह अवार्ड दिया जाता है।''

देशभर में तेजी से फ़ैल रहा कोरोना का Delta+ वैरिएंट, जानिए क्या हैं इसके लक्षण और बचने के उपाय

एजाज खान के परिवार के साथ नजर आई पवित्रा पुनिया, शेयर की ये तस्वीरें

MP में आशा-उषा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन लेकिन संगठन ने किया किनारा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -