शैतान साधु : संतान की कामना लेकर गई महिला से साधु ने किया रेप
शैतान साधु : संतान की कामना लेकर गई महिला से साधु ने किया रेप
Share:

रोहतक : रोहतक के एक गांव की महिला को साधु ने झांसा देकर अपनी हवस का शिकार बनाया। यह महिला अपनी मुराद लेकर साधु के पास गई थी लेकिन साधु बाबा रणबीर दास ने ही उसका बलात्कार कर दिया। दरअसल इस साधु ने महिला को संतान प्राप्ति का झांसा दिया। इस मामले में आश्रम की एक सेविका पर भी आरोप लगाए जा रहे हैं।

पुलिस महिला के पति की रिपोर्ट पर जांच में जुट गई है। महिला जब इसके झांसे में आ गई तो उसने उसके साथ रेप कर दिया। घटना के बाद साधु ने महिला को धमकी दी कि यदि उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसके पति को मार देगा। मिली जानकारी के अनुसार रोहतक के समीप स्थित गांव न्यौला में साधु बाबा का आश्रम है। एक महिला यहां पहुंची और उसने साधु को बताया कि उसे विवाह के पांच वर्ष बाद भी संतान नहीं है। ऐसे में उसने बाबा से कोई उपाय करने की बात कही।

दरअसल इस महिला को जानकारी मिली थी कि बाबा रणबीर दास का आशीर्वाद मिलने से संतान का सुख मिल जाता है। इसके बाद वह महिला बाबा के आश्रम गई। कई बार यह बाबा के आश्रम गई। यहां पर उसकी भेंट आश्रम की एक सेविका से हुई। सेविका के माध्यम से वह बाबा से मिली। बाबा ने उसे एक ताबिज दिया। आश्रम की सेविका ने कहा कि वह अपना तन, मन और धन बाबा को अर्पित कर दे। महिला अपने पति के साथ आश्रम गई थी। जब अगले दिन वह वापस आई तो आश्रम की सेविका ने उसे आश्रम में ही ठहरने के लिए कहा।

सेविका के माध्यम से बाबा ने महिला और उसके पति को दूध पिलवा दिया और फिर बाबा ने एक - एक पुडि़या दवाई दी। जब उसका पति कमरे के बाहर सो गया तो वह महिला सेविका के साथ सेविका के कमरे में चली गई। इसी दौरान बाबा रणदीप दास कमरे में दाखिल हुआ और उससे छेड़छाड़ करने लगा। बाबा ने बच्चे की कामना की बात करते हुए महिला से बलात्कार कर दिया।

जब महिला ने शोर मचाने का प्रयास किया तो बाबा ने उसे धमकी दे दी कि उसके पति को मार देंगे। पहले महिला ने कुछ नहीं कहा बाद में महिला ने अपने पति को जानकारी दी। इसके बाद बाबा और उनका साथ देने वाली सेविका के विरूद्ध शिकायत दर्ज करवाई। पीडि़त पक्ष द्वारा कहा गया कि पहले पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी लेकिन अब मामला मीडिया में आने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस ने बाबा को पकड़ लिया है मगर सेविका फरार है। पुलिस द्वारा सेविका की तलाश की जा रही है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -