सुखबीर सिंह बदल ने सिद्धू को बताया 'मेन्टल', कहा- कांग्रेस ने खुद ले लिया पंगा
सुखबीर सिंह बदल ने सिद्धू को बताया 'मेन्टल', कहा- कांग्रेस ने खुद ले लिया पंगा
Share:

अमृतसर: अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले सियासी दलों के बीच जुबानी जंग तेज हो चली है। इसी क्रम में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर हमला बोला है। उन्होंने सिद्धू को मेंटल कहा है। 

सुखबीर बादल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, 'नवजोत सिंह सिद्धू 'मेंटल सिद्धू' हैं। मैं उनके संबंध में कुछ नहीं कहना चाहता। उन्होंने कोई भी गंभीरता से नहीं लेता। बादल ने कहा कि सिद्धू का दिमाग हिला हुआ है। उसके संबंध क्या बात करें। उन्हें यही नहीं पता कि किस जगह पर क्या बात करनी चाहिए।' शिअद नेता ने कहा कि कांग्रेसी खुद परेशान हैं। उसे पंजाब अध्यक्ष बनाकर कांग्रेस ने खुद ही पंगा ले लिया है। सिद्धू को कोई भी गंभीरता से नहीं लेता है। बता दें कि बादल इसके पहले भी सिद्धू पर निशाना साध चुके हैं। बीते सप्ताह उन्होंने बेअदबी मामले और 1984 सिख दंगों को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को आड़े हाथों लिया था।

सुखबीर सिंह बादल ने कहा था कि, 'बेअदबी के मामले में सिद्धू कह रहे हैं कि आरोपियों को फांसी दी जानी चाहिए। किन्तु मैं उनसे कहना चाहता हूं कि सबसे पहले वे 1984 दंगों के लिए गांधी परिवार को फांसी पर चढ़ाएं।' बता दें कि पंजाब में बेअदबी के मामले सामने आए हैं। ऐसे में सिद्धू ने दोषियों को खुलेआम फांसी देने की मांग की थी।

क्रिकेट को अलविदा कह भज्जी बोले- 'दूसरा चैप्टर शुरू हो रहा है..', क्या कांग्रेस का दामन थामेंगे ?

'समाजवादी इत्र' से फैली भ्रष्टाचार की बू, IT के छापे में मिले 150 करोड़ कैश.. अखिलेश ने किया था लॉन्च

हरीश रावत ने पहले भी कहा था- चुनाव नहीं लडूंगा, लेकिन फिर लड़े: हरक सिंह रावत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -