BJP पर बरसी शिवसेना, कहा- 'जो कुछ हो रहा है, यह राजनैतिक वेश्यावृत्ति है'
BJP पर बरसी शिवसेना, कहा- 'जो कुछ हो रहा है, यह राजनैतिक वेश्यावृत्ति है'
Share:

मुंबई: एक बार फिर से शिवसेना ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। इस बार फिर से सामना के जरिये शिवसेना ने मोदी सरकार को अपने निशाने पर लिया है। सामना में शिवसेना ने बीजेपी पर पुडुचेरी में सरकार गिराने का आरोप लगाया है। इसी के साथ सामना में लिखा गया है 'पुडुचेरी में उपराज्यपाल रहीं किरण बेदी ने नारायणसामी सरकार को ठीक से काम नहीं करने दिया। भाजपा ने एक छोटा राज्य भी कांग्रेस के हाथ से खींच लिया। भाजपा अब मार्च-अप्रैल में महाराष्ट्र में 'ऑपरेशन लोटस' की शुरुआत करेगी।' इसके अलावा सामना में लिखा गया है, 'मध्यप्रदेश की सरकार गिराई, तब भी ‘अगला वार महाराष्ट्र पर’ की घोषणा की गई थी। उसके बाद ‘बिहार का परिणाम आने दो, फिर देखो महाराष्ट्र में कैसे परिवर्तन लाते हैं’, जैसी बातें की गई। अब पुडुचेरी की बात शुरू है। लेकिन जैसे ‘दिल्ली बहुत दूर है’ उसी प्रकार ‘महाराष्ट्र तो बहुत ही दूर है।'

वहीं आगे लिखा गया है, 'सरकार को समर्थन देने वाले विधायकों को तोड़ने के लिए ED, CBI और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का इस्तेमाल किया गया। ऐसा आरोप कांग्रेस के प्रमुख नेताओं ने लगाया है। महाराष्ट्र में भी यही शुरू होने के पीछे पुडुचेरी में जो कुछ हुआ, उस पर विश्वास रखना ही होगा। महाराष्ट्र में शिवसेना है, इसलिए कोई अनावश्यक उठा-पटक के चक्कर में न पड़े। पुडुचेरी में सरकार गिराने के लिए जो खटपट और भागदौड़ की गई, वो सारा प्रयोग महाराष्ट्र में किया जा चुका है।' इसी के साथ सामना में लिखा गया है- 'राज्यपाल महाराष्ट्र के हों या पुडुचेरी के, उन्हें दिल्ली का आदेश मानते हुए ही उठापटक करनी पड़ती है। राज्यपाल का इस्तेमाल कढ़ी पत्ते जैसा (काम निकल जाने के बाद बाहर कर देना) किया जाता है।

किरण बेदी को भी उपयोग करके फेंक दिया गया। महाराष्ट्र में छौंक लगाने वाले ‘भाजीपालों’ को ये बात समझ लेनी चाहिए। पुडुचेरी में भी अलग क्या हुआ? वहां फिलहाल जो कुछ हो रहा है, यह राजनैतिक वेश्यावृत्ति है। पूर्व मुख्यमंत्री नारायणसामी ने ऐसा ही दुख जताया है, लेकिन इस 70 सालों में इस काम में कोई अलिप्त रहा है क्या?' इसके अलावा भी सामना में बीजेपी के बारे में काफी बातें लिखी गईं हैं।

महाराष्ट्र में नहीं दी जाएगी पतंजलि की कोरोनिल दवा की बिक्री को अनुमति

भारत-चीन विवाद पर बोले सेनाध्यक्ष नरवणे, कहा- सेनाओं का पीछे हटना दोनों के लिए लाभकारी

महाराष्ट्र में मिले कोरोना के 8,807 नए मामले, 80 लोगों की हुई मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -