महाराष्ट्र में मिले कोरोना के 8,807 नए मामले, 80 लोगों की हुई मौत
महाराष्ट्र में मिले कोरोना के 8,807 नए मामले, 80 लोगों की हुई मौत
Share:

महाराष्ट्र: इस समय देश भर में कोरोना वैक्सीन प्रोग्राम चलाया जा रहा है, लेकिन महाराष्ट्र में कोरोना के मामले नहीं रुक रहे हैं। बीते बुधवार के दिन एक बार फिर कोरोना के मामलों में बढ़त देखने को मिली है। बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र में 8,807 नए कोरोना मामले मिले हैं। इसी के साथ ही कोरोना के कारण 80 मौत हो चुकीं हैं। आपको हम यह भी बता दें कि इससे पहले बीते मंगलवार के दिन महाराष्ट्र में 6,218 मामले दर्ज हुए थे और 51 मौत हुईं थीं। जी दरअसल महाराष्ट्र में बीते बुधवार के दिन, बीते साल के18 अक्टूबर के बाद से सबसे अधिक मामले पाए गए हैं।

आपको याद हो तो 18 अक्टूबर के दिन महाराष्ट्र में 9060 कोरोना मामले पाए गए थे। आपकी जानकारी के लिए हम यह भी बता दें कि महाराष्ट्र में बीते सात दिनों में भयंकर मामले सामने आए हैं। लिस्ट के बारे में बात करें तो, 24 फरवरी को- 8807 (80 मौत), 23 फरवरी को- 6218 (51 मौत), 22 फरवरी को- 5210 (18 मौत), 21 फरवरी को- 6971 (35 मौत), 20 फरवरी को- 6281 (40 मौत), 19 फरवरी को- 6112 (44 मौत), 18 फरवरी- 5427 (38 मौत) मामले सामने आए हैं। वहीँ महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भी 119 दिन बाद 1 हजार से अधिक कोरोना मामले पाए गए हैं।

जी दरअसल मुंबई में बीते बुधवार के दिन 1167 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ मुंबई में चार लोगों की मौत भी हुई है। आपको पता हो तो मुंबई में 23 फरवरी के दिन 643 नए कोरोना मामले पाए गए थे और इससे पहले 22 फरवरी के दिन 760, 21 फरवरी के दिन 921 मामले और 20 फरवरी के दिन 897 नए कोरोना मामले पाए गए थे।

Ind Vs Eng: अक्षर पटेल ने रचा इतिहास, बने डे-नाईट टेस्ट में ये कारनामा करने वाले विश्व के दूसरे स्पिनर

बेकार पड़ी कंपनियों को बेचेगी मोदी सरकार, 2.5 लाख करोड़ जुटाने का लक्ष्य

संजय लीला भंसाली की जन्मदिन पार्टी में 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के स्टाइल में नमस्ते करते नजर आईं आलिया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -