भारत-रुस ने शुरु किया साझा सैन्य अभ्यास
भारत-रुस ने शुरु किया साझा सैन्य अभ्यास
Share:

विशाखापट्टनम: भारत और रुस के बीच हथियारों के डील के बाद अब दोनो देश एक साथ मिलकर सैन्य अभ्यास भी कर रहे है। पांच दिनों तक चलने वाले इस अभ्यास की शुरुआत सोमवार को हुई, जिसमें दोनो देशों की नौ सेना भाग लेंगी। इस साझा अभ्यास का मकसद दोनो नौ सेनाओं के बीच तालमेल बढ़ाना है। ताकि समुद्री सुरक्षा अभियानों के लिए साझा सहमति विकसित की जा सके।

इसकी शुरुआत साल 2003 में हुई थी, जिसका नाम इंद्र नेवी रखा गया। बढ़ती संभावनाओं, अभियानों की जटिलता और भागीदारी का स्तर पिछले कुछ सालों में काफी बढ़ा है। इस बाबत सेना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि इस अभ्यास का 8वां संस्करण 12 दिसंबर तक बंगाल की खाड़ी में आयोजित की जाएगी। इसमें भाग लेने के लिए रुस की चार वाहिकाए भारत आ चुकी है।

रुस इस दौरान जहाँ प्रोजेक्ट 1164, प्रोजेक्ट 956 के अलावा की अन्य को भी प्रदर्शित करेगा तो वहीं भारत इस दौरान प्रोजेक्ट 17, प्रोजेक्ट 61, प्रोजेक्ट 877 को अलावा कई अन्य को प्रदर्शित करेगा। इससे पहले नवंबर में हुए साझा अभ्यास में रुस के करीब 500 जवान शामिल हुए थे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -