बिग बॉस 17 की रियूनियन पार्टी में मचा हंगामा, अभिषेक को मारने भागे तहलका और फिर...
बिग बॉस 17 की रियूनियन पार्टी में मचा हंगामा, अभिषेक को मारने भागे तहलका और फिर...
Share:

टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 समाप्त हो गया है। लेकिन शो के चर्चे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बिग बॉस की ट्रॉफी मुनव्वर फारूकी ने अपने नाम की। शो तो समाप्त होने के बाद भी प्रशंसक ये जानने में खासी दिलचस्पी रख रहे हैं कि उनके फेवरेट प्रतियोगी शो के बाद क्या कर रहे हैं। फिलहाल सभी लोग जमकर पार्टी करते हुए दिखाई दिए हैं। हाल ही में बिग बॉस सीजन 17 के प्रतियोगियों के लिए एक रियूनियन पार्टी रखी गई। इस पार्टी में अरबाज खान अपनी पत्नी शूरा खान के साथ नजर आए।

वही अब सोशल मीडिया पर पार्टी से एक ऐसा वीडियो जमकर वायरल हो रहा हैं, जिसे देखकर एक बार के लिए तो सभी दंग ही रह गए। पार्टी में मशहूर यूट्यूबर सनी आर्या उर्फ तहलका एवं अभिषेक कुमार के बीच एक बार फिर से झगड़ा हो जाता है। वीडियो में देखा जा रहा है कि तहलका अपने दोस्त और हैदराबाद के यूट्यूबर अरुण महाशेट्टी के साथ पार्टी का मजा ले रहे हैं। इसी बीच अचानक वो चेयर उठाते हैं तथा अभिषेक को मारने के लिए चल पड़ते हैं।

जिन्हें देखकर अभिषेक हाथ जोड़कर खड़े हो जाते हैं। तभी अरुण महाशेट्टी दौड़कर तहलका को रोकते हैं। मगर अगले ही सेकंड तहलका अभिषेक को प्यार से गले लगा लेते हैं। फिर अचानक से माहौल बदल जाता है तथा सभी हंसने लगते हैं। वीडियो देखकर सभी हैरान हो रहे हैं। दरअसल वीडियो में जो दिख रहा है वह केवल एक मजाक था। बता दें कि शो के चलते तहलका और अभिषेक कुमार के बीच बहुत बड़ा झगड़ा देखने को मिला था। जिसके चलते तहलका को शो से बाहर कर दिया गया था।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -