संघ कार्यकर्ता की हत्या, 8 हुए गिरफ्तार
संघ कार्यकर्ता की हत्या, 8 हुए गिरफ्तार
Share:

कन्नूर : केरल के कन्नूर में सोमवार की रात एक राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ की हत्या कर दी गई। घटना कन्नूर जिले के पप्पीनिसेरी की है। कहा जा रहा है कि 27 साल के पी वी सुजीत को उसके घरवालों के सामने ही मार डाला गया। अपराधियों ने बचाव करने आए परिजनों को भी नहीं बख्शा और उन पर भी हमला किया।

इस हमले में कन्नूर जिला पंचायत के सदस्य वेणुगोपाल भी घायल हो गए। पुलिस ने इस हत्याकांड मामले में 8 लोगों को हिरासत में लिया है। कन्नूर में दिसंबर 2013 में बीजेपी नेता विनोद कुमार की हत्या हुई थी और दो बीजेपी नेता बुरी तरह चोटिल हुए थे।

संघ के कार्यकर्ता की हत्या के बाद बीजेपी ने आरोप लगाया है कि यह हत्या माकपा के कार्यकर्ताओं ने साजिश के तहत किया है। घटना के बाद पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। रविवार को बीजेपी और माकपा नेताओं के बीच झड़प भी हुई थी। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -