'महिलाओं को दबाता है RSS', राहुल गांधी का आया बड़ा बयान
'महिलाओं को दबाता है RSS', राहुल गांधी का आया बड़ा बयान
Share:

नई दिल्ली: बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर महिलाओं को दबाने का आरोप लगाया तथा दावा किया कि इसी कारण संगठन में कोई महिला सदस्य नहीं है। भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी ने इल्जाम लगाया कि भाजपा एवं RSS की योजना डर फैलाना है तथा उनका मार्च डर और नफरत के खिलाफ है। 

तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 7 सितंबर को आरम्भ हुई भारत जोड़ो यात्रा अभी राजस्थान से गुजर रही है। इस यात्रा के 16 दिसंबर को 100 दिन पूरे हो जाएंगे। बुधवार को सवाई माधोपुर के भड़ोति से आरम्भ हुई यात्रा दौसा के बादशाहपुर पहुंच चुकी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा एवं RSS 'जय सियाराम' की जगह 'जय श्री राम' बोलकर देवी सीता का अपमान कर रहे हैं। जय सिया राम भगवान राम एवं देवी सीता दोनों को स्वीकार करता है। दौसा जिले के बागड़ी गांव में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, "आपको उनके संगठन में एक महिला नहीं मिलेगी। आपको RSS में एक महिला नहीं मिलेगी। वे महिलाओं को दबाते हैं, वे महिलाओं को अपने संगठन में प्रवेश नहीं करने देते हैं।" 

बता दें कि 'राष्ट्र सेविका समिति' नाम से RSS की महिला विंग भी है। कांग्रेस सांसद ने कहा, "मैं RSS एवं बीजेपी के लोगों से पूछना चाहता हूं, आप जय श्री राम बोलते हैं मगर आप जय सियाराम क्यों नहीं कहते हैं? आपने सीता मां को क्यों हटा दिया? आप उनका अपमान क्यों करते हैं? आप भारत की महिलाओं का अपमान क्यों करते हैं?" इसके चलते राहुल गांधी ने देश में बढ़ रही बेरोजगारी को लेकर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि युवाओं में बरोजगारी का डर भी बढ़ रहा है। इस डर से सिर्फ बीजेपी एवं RSS को फायदा होता है क्योंकि वे इस डर को नफरत में बदल देते हैं। उनके सभी संगठन एक ही काम करते हैं। वे देश को विभाजित करने और नफरत और भय फैलाने का काम करते हैं। इसलिए भारत जोड़ो यात्रा का सबसे अहम लक्ष्य है। जोड़ो यात्रा देश में फैलाए जा रहे डर और नफरत के खिलाफ खड़ी है।

'नेहरू नशा करते थे, गांधी का लड़का भी नशा करता था', केंद्रीय मंत्री का बयान वायरल

महाकालेश्वर दर्शन करने पहुंचे फडणवीस, कही ये बड़ी बात

'बिजली, पानी-सड़क नहीं, इस बार इस चीज के लिए लड़ेंगे चुनाव', उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -