धर्मनिरपेक्षता का विरोध करने वाले आरएसएस के हाथ में है सत्ता का रिमोट
धर्मनिरपेक्षता का विरोध करने वाले आरएसएस के हाथ में है सत्ता का रिमोट
Share:

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंति के अवसर पर आरएसएस पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू चाहते तो पूरे जीवनभर आराम से रह सकते थे मगर उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू ने स्वाधीनता प्राप्ति के लिए संघर्ष किया। लोग नेहरू जी की छवि को खराब करने में लगे हैं। वे ऐसे लोग हैं जो स्वाधीनता संग्राम से बच रहे थे और अपने घरों में छुप गए थे।

स्वतंत्रता संग्राम से बचते हुए वे अपने घरों में छुप गए होंगे। इन लोगों ने केवल अपने घरों में छुपकर समय गुजारा बल्कि ब्रिटिशों की सराहना की। उन्होंने कहा कि दो संगठनों ने भारत छोड़ो आंदोलन का विरोध किया था जिसमें से एक के चलते पाकिस्तान बना तो दूसरे के हाथ में सरकार का रिमोर्ट कंट्रोल है। इन लोगों ने धर्मनिरपेक्षता का विरोध किया और नेहरू नहीं बल्कि गांधी का विरोध भी किया। 

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अच्छे दिन तो नेहरू के समय थे। जब वे प्रधानमंत्री थे तो हर कोई अपने मन की बात कर सकता था। नेहरू जी के लिए देश के विकास का अर्थ व्यक्ति का विकास था। वर्तमान में कुछ लोगों ने विकास का अर्थ ही बदल दिया। आरएसएस पर इशारों में निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि संगठनों द्वारा भारत छोड़ो आंदोलन का विरोध भी किया गया।

एक शक्ति ने पाकिस्तान बनाने का कार्य किया तो दूसरे के हाथ में सत्ता का रिमोट है। धर्मनिरपेक्षता का विरोध करने वाले नेहरू ही नहीं गांधी के विरोधी भी थे। वर्तमान में हालात ये हैं कि बुद्धिजीवी वर्ग के लोगा अवाॅर्ड लौटा रहे हैं मगर उन्हें पाकिस्तान जाने के लिए कहा जा रहा है। सरकार द्वारा देश में सुरक्षा नहीं की जा रही है।

लोकतंत्र तो वह है जिसमें लोगों को सोचने के साथ उनके धर्म को मानने और अपने विचार व्यक्त करने की आजादी हो। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर भी निशाना साधा उन्होंने कहा कि नेहरू जी की समाधि पर गाना गा रहे कुछ बच्चों में सिख,मुस्लिम और दलित की आवाज़ पहचानने का प्रयास किया मगर मैं सफल नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी की ही तरह है जहां एक ही आवाज़ है। धर्म - जाति किसी तरह से आधार नहीं है। आरएसएस सभी को एक ही लाईन पर चलाना चाहता है मगर हम सभी को शांति प्रदान करना चाहते हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -