रूस-चीन सीमा पर, नदी पर बनाया जायेगा रोपवे
रूस-चीन सीमा पर, नदी पर बनाया जायेगा रोपवे
Share:

मॉस्को : रूस तथा चीन पर्यटन को बढ़ावा देने तथा दोनों देशों के लोगों को सीमा पार करने में सहूलियत प्रदान करने के लिए सीमा पर एक नदी पर एक रोपवे का निर्माण करेंगे। रूस सरकार के प्रेस सेवा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सरकार के प्रेस सेवा ने कहा कि रूस के प्रधानमंत्री दमित्री मेदवेदेव ने दोनों देशों की सीमा पर स्थित अमूर नदी पर 750 मीटर लंबे रोपवे के निर्माण, संचालन तथा रख-रखाव के लिए संबंधित विभाग को चीनी पक्ष के साथ एक अंतर सरकारी समझौता करने के लिए एक आदेश पर हस्ताक्षर किया। परियोजना की शुरुआत इसी साल होने वाली है, जबकि रोपवे का इस्तेमाल साल 2018 के पहली तिमाही से शुरू होने की संभावना है।

रोपवे के निर्माण से उम्मीद है कि एक पर्यटन गंतव्य के रूप में अमूर क्षेत्र पर्यटकों को आकर्षित करेगा, पर्यटन बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए निवेश को आकर्षित करेगा और क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा। इसके अलावा, नदी पर 2,215 मीटर लंबा एक रेलवे पुल का निर्माण साल 2016 के अंत तक पूरा हो जाने की संभावना है। यह पुल हेलिओंगजियांग प्रांत के तोंगजियांग और रूस में यहूदी स्वायत्तशासी ओब्लास्ट के निझनेलेनिंसकोये को जोड़ेगा।(आईएएनएस)

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -