रोहित VS रणवीर कमिंग सून.....
रोहित VS रणवीर कमिंग सून.....
Share:

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह व अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के विषय में यह चर्चा अब जोरो पर चल रही है यह जोड़ी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है. तथा हमे मदारी की स्क्रीनिंग के मौके पर भी रणवीर व दीपिका काफी करीब दिख चुके है. अभी वैसे तो अभिनेता रणवीर सिंह अपनी आगामी फिल्म बेफिक्रे में व्यस्त है व अब उनके बारे में सुनने में आया है कि बॉलीवुड के एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह पहली बार साथ आने के लिए तैयार हैं।

इस प्रोजेक्ट को लेकर ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है, पर सुनने में आया है कि ये मेगा बजट इंटरनेशनल फिल्म है. अभी वैसे भी अभिनेता रणवीर सिंह लगातार हिट फिल्में दे  रहे हैं। वे बॉलीवुड के युवा नायकों में भी सबसे आगे हैं। यही वजह है कि हर निर्देशक उनके साथ काम करना चाहता है। खुद रणवीर सिंह भी यह बातें दोहराते रहे हैं कि उन्हें एक्शन फिल्में करना बेहद पसंद है, और यही वजह है कि उन्हें रोहित शेट्टी के साथ फिल्म करनी ही थी।

रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर ये खबर शेयर की है, कि रणवीर और रोहित शेट्टी एक फिल्म लेकर आ रहे हैं। उन्होंने एक पोस्टर भी शेयर किया है, जिस पर लिखा है- 'रोहित शेट्टी एंड रणवीर सिंह कम टुगेदर टू क्रियेट अ वर्ल्ड विद नो रूल्स। पोस्टर के साथ  केप्शन में कमिंग सून लिखा गया है।' देखते है अबकी बार रोहित व रणवीर की यह जोड़ी क्या धमाल मचाती है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -