रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, कर दिया वो कारनामा, जो धोनी-कोहली भी न कर पाए
रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, कर दिया वो कारनामा, जो धोनी-कोहली भी न कर पाए
Share:

नागपुर: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में जारी टेस्ट मुकाबले में शानदार शतक जड़ दिया है। भारतीय पारी की शुरुआत करने उतरे रोहित ने टेस्ट मैच के दूसरे दिन लंच के बाद 171 गेंदों पर अपना 9वां टेस्ट सैकड़ा पूरा किया। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह रोहित का पहला टेस्ट शतक है। उन्होंने 14 चौके और 2 छक्कों की मदद से अपनी सेंचुरी पूरी की है। कप्तान के रूप में रोहित की यह पहली टेस्ट सेंचुरी है। बता दें कि, गत वर्ष ही विराट कोहली के पद छोड़ने के बाद रोहित को भारतीय टेस्ट टीम की भी कप्तानी मिली थी।

रोहित शर्मा ने कप्तान के रूप में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक ठोक दिया है। रोहित ऐसा करने वाले भारत के पहले कप्तान हैं। बता दें कि विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गज कप्तान भी यह कारनामा नहीं कर सके थे। 2017 में रोहित ने पहली बार ODI और T20 में टीम की कमान संभाली थी। अपनी पहली श्रृंखला में उन्होंने ODI में श्रीलंका के खिलाफ 208 रन बनाए थे। उसी दौरे के T20 मैच में रोहित के बल्ले से 118 रनों की पारी खेली थी। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित से पहले 3 ही कप्तान ऐसा कर सके हैं। इसमें श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान, दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस तथा पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का नाम शामिल है। अब रोहित शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ गया है।

नागपुर में बल्लेबाजी के लिए बेहद मुश्किल पिच पर रोहित ने पहली गेंद से ही आक्रामक खेल दिखाया। उन्होंने भारतीय पारी के पहले ही ओवर में विश्व के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज पैट कमिंस को 3 चौके जड़ दिए। उन्होंने महज 66 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया था। हालाँकि, दूसरे दिन रोहित ने धीमी गति से रन बनाए। खबर लिखे जाने तक, टीम इंडिया का स्कोर 5 विकेट पर 266 रन हो गया है और भारत ने कंगारुओं पर 49 रनों की बढ़त ले ली है। रोहित शर्मा (118) और रविंद्र जडेजा (34) क्रीज़ पर मौजूद हैं। 

IOC का बड़ा एलान, कहा- रूस और बेलारूस के खिलाड़ी तटस्थ तौर...

स्टार टेनिस प्लेयर ने एक के बाद एक तोड़े तीन रैकेट, वायरल हो गया वीडियो

100 से अधिक मैच फिक्सिंग करने वाले टेनिस खिलाड़ी पर लगा जिंदगीभर के लिए प्रतिबंध

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -