CAA का लाभ उठाने के लिए ईसाई बन रहे रोहिंग्या मुस्लिम, जांच में हुआ बड़ा खुलासा
CAA का लाभ उठाने के लिए ईसाई बन रहे रोहिंग्या मुस्लिम, जांच में हुआ बड़ा खुलासा
Share:

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) से बचने के लिए कई अफगानी और रोहिंग्या मुसलमानों ने ईसाई धर्म को अपना लिया है, ताकि उनकी भारतीय नागरिकता पाने की राह आसान हो जाए। केंद्रीय एजेंसियों ने सरकार को इस संबंध में जानकारी दी है। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के मुताबिक, एजेंसियों ने अपनी जांच में पाया है कम से कम 25 अफगानिस्तान के मुस्लिमों ने क्रिस्चियन धर्म अपना लिया है। इसके साथ ही बड़े पैमाने पर रोहिंग्या मुसलमान 2012 से देश में रह रहे हैं और अब अपने आप को बांग्लादेशी बता रहे हैं और ईसाई धर्म को भी अपना रहे हैं।

गत वर्ष संसद में पास नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 में अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से धार्मिक प्रताड़ना सहकर भारत आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई धर्मों के प्रवासियों के लिए नागरिकता के नियम को सरल बनाया गया है। पहले किसी शख्स को भारत की नागरिकता हासिल करने के लिए कम से कम बीते 11 वर्षों से देश में रहना अनिवार्य था। इस नियम को सरल बनाकर नागरिकता हासिल करने की मियाद को एक वर्ष से लेकर 6 वर्ष किया गया है यानी इन तीनों देशों के ऊपर उल्लेखित छह धर्मों के बीते एक से छह सालों में भारत आए लोगों को नागरिकता प्राप्त हो सकेगी। हालांकि, अभी केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा CAA 2019 के नियम को नोटिफाई किया जाना बाकी है।

दक्षिण दिल्ली के अफगान चर्च में जाने वाले आबिद अहमद मैक्सवेल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, 'CAA कानून बनने के बाद अफगानिस्तान के कई मुस्लिम लोग,  क्रिस्चियन धर्म अपनाना चाह रहे हैं।' 34 वर्षीय मैक्सवेल जब 21 साल के थे तब भारत आए थे। उनके माता-पिता सुन्नी इस्लाम के अनुयायी थे और अफगानिस्तान में काबुल के पास रहते थे। उन्होंने बताया कि अधिकतर अफगानिस्तानियों ने संयुक्त राष्ट्र हाई कमिश्नर फॉर रिफ्यूजी (UNHCR) से शरण के लिए आवेदन दिया है।

ओझा ने किया 9 साल के लड़के संग दुष्कर्म, मिली सजा

यूरिन से जुडी समस्या में मिलेगी राहत, किडनी को साफ कर देंगे ये घेरलू नुश्खे

अमेरिका के लिए शुरू होगी फ्लाइट सेवा, स्पाइसजेट को मिला अनुसूचित एयरलाइन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -