नक्सली हमले में सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूरों की मौत
नक्सली हमले में सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूरों की मौत
Share:

गुमला : झारखंड में एक बार फिर नक्सलवाद के चलते लोग दहशत में आ गए हैं। दरअसल यहां पर नक्सली संगठन पीएलएफआई ने 4 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना गुरूवार सुबह की थी। मृतकों में एक मुंशी और तीन मजदूर थे। जो कि एक सड़क निर्माणकार्य में लगे थे। क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माण कार्य चल रहा था। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के बसिया ब्लाॅक स्थित गुड़ाम गांव में नक्सलियों ने अपनी वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कर दिए गए हैं। दूसरी ओर पुलिस का दस्ता, सुरक्षा बल आदि की निगरानी बढ़ा दी गई है। दरअसल नक्सलियों ने एकाएक साइट पर धावा बोला।

नक्सली वर्दी में वहां पहुंचे और उन्होंने क्षेत्र में कार्य कर रहे मुंशी को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद वे मुंशी से मारपीट करने लगे। इस दौरान कुछ मजदूर मुंशी की आवाज सुनकर वहां पहुंचे तो नक्सलियों ने उन्हें भी निशाना बना दिया। ऐसे में नक्सलियों ने मुंशी को गोली मार दी। गोली लगने से मुंशी की मौके पर ही मौत हो गई। नक्सलियों ने क्षेत्र में अंधाधुंध फायरिंग करना प्रारंभ कर दी है। इसमें 4 मजदूरों की भी मौत हो गई। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -