इस वर्ष एडवेंचर प्रेमियों की पहली पसंद रहा ऋषिकेश : रिपोर्ट
इस वर्ष एडवेंचर प्रेमियों की पहली पसंद रहा ऋषिकेश : रिपोर्ट
Share:

नई दिल्ली : केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के अध्ययन के अनुसार ऋषिकेश को देश की साहसिक खेलों की राजधानी के रूप में चिन्हित किया गया है। लोकप्रिय और तीव्र राफ्टिंग रैपिड्स के साथ-साथ देश के सर्वोच्च बंजी जंपिंग प्लेटफार्म की मेजबानी करने वाला ऋषिकेश इस वर्ष एडवेंचर प्रेमियों की पहली पसंद रहा। एडवेंचर प्रेमियों की पसंद के मामले में गोवा दूसरे और केरल तीसरे स्थान पर रहा है।

जीएसटी काउंसिल की बैठक जारी है, कई अहम मुद्दों पर चर्चा

एक सकारात्मक संदेश है

जानकारी के मुताबिक केंद्रीय पर्यटन सचिव के अनुसार गत वर्ष में केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने एडवेंचर ईयर के रूप में मनाया। इस ईयर में इस प्रकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त करना राज्य के पर्यटन के लिए सम्मान का विषय है। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश अब न केवल योग राजधानी, बल्कि एडवेंचर कैपिटल की उपाधि से भी सम्मानित हो गया है। आगामी फरवरी माह में प्रस्तावित पाटा-2019 के परिप्रेक्ष्य में यह एक सकारात्मक संदेश है।

बुलंदशहर मामला : पुलिस के हत्थे चढ़ा एक और मुख्य आरोपी, भाजपा से है गहरा रिश्ता

सर्वाधिक लोगो ने ट्रेकिंग को चुना

इसी के साथ उन्होंने बताया कि केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के अध्ययन में यह भी सामने आया है कि सर्वाधिक 26 प्रतिशत लोगों ने ट्रेकिंग को चुना। 14 फीसदी भारतीयों की पसंद बनकर रिवर राफ्टिंग अत्यधिक लोकप्रिय एडवेंचर स्पोर्ट साबित हुआ। कारण यह बताया गया है कि भारत में काफी सारे राफ्टिंग रेपिड्स उपलब्ध हैं और लोग एक ग्रुप के रूप में राफ्टिंग का आनंद लेना पसंद करते हैं।  

अयोध्या विवाद : जस्टिस ललित बेंच से हुए अलग, नई पीठ के गठन के साथ अगली सुनवाई 29 जनवरी को

मौत के बाद फैंस की डिमांड पर एक्टिवेट हुआ दानिश जेहन का इंस्टाग्राम अकाउंट

अयोध्या विवाद : सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की बेंच आज से शुरू करेगी सुनवाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -