हर चीज गांधी के नाम पर ही क्यों, बाप का माल समझ रखा थाः ऋषि कपूर
हर चीज गांधी के नाम पर ही क्यों, बाप का माल समझ रखा थाः ऋषि कपूर
Share:

मुंबई : अभिनेता अनुपम खेर के बाद अब ऋषि कपूर भी अब गांधी परिवार के नाम पर भड़क गए है। देश में कई जगहों का नाम गांधी परिवार के नाम पर रखे जाने को लेकर ऋषि कपूर खफा है। उन्होने अपने एक के बाद एक ट्वीट के जरिए गांधी परिवार को निशाना बनाया।

एक ट्वीट में तो वो अपने आपे से बाहर हो गए और कहा कि बाप का माल समझ रखा है क्या। दरअसल ऋषि कपूर इस बात से नाराज है कि कई जगहों का नाम इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के नाम पर रखा जा रहा है। एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एसेट्स का नाम गांधी फैमिली पर किया है, इसे बदला जाना चाहिए।

बांद्रा/वर्ली सी-लिंक का नाम लता मंगेशकर या जेआरडी टाटा लिंक रोड किया जाना चाहिए। बाप का माल समझ रखा था? अपने एक अन्य ट्वीट में ऋषि कपूर ने कहा कि दिल्ली में सड़कों के नाम बदले जा सकते है, तो फिर कांग्रेस के एसेट्स और प्रॉपर्टी के नाम क्यों नहीं बदले जा सकते है।

चंडीगढ़ में भी राजीव गांधी के नाम पर एसेट्स? सोचो? क्यों? हमें देश के खास जगहों के नाम उन लोगों के नाम पर रखने चाहिए, जिन्होंने सोसाइटी को कुछ दिया हो। हर चीज गांधी के नाम पर ही क्यों? मैं इससे सहमत नहीं हूं। लोगों को सोचना चाहिए।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -