ऋषि कपूर को 14 की उम्र से ही दिल दे बैठी थी नीतू
ऋषि कपूर को 14 की उम्र से ही दिल दे बैठी थी नीतू
Share:

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर 64 साल के हो गए हैं. देखा जाए तो अभिनेता ऋषि कपूर ने अपने करियर की शुरुआत से हमेशा ही रोमांटिक किरदार को निभाया था, लेकिन फिल्म अग्निपथ में उनकी खलनायक के किरदार को देख सभी हतप्रभ रह गए। ऋषि को फिल्म अग्निपथ के लिए आईफ़ा बेस्ट नेगेटिव रोल के अवार्ड से भी नवाजा गया।  इस फिल्म के ऋषि कपूर ने फिल्म -डे में डी-कंपनी के गोल्ड़मैन का किरदार निभाया। जो दर्शकों के बेहद भाया।

ऋषि कपूर एक भारतीय फिल्म अभिनेता-निर्माता हैं इनका जन्म 4 सितम्बर 1952 को मुंबई के चेंबूर में हुआ। ऋषि कपूर बॉलीवुड के शो मैन यानी राज कपूर के मंझले बेटे हैं। राज कपूर की माँ का नाम कृष्णा राज कपूर है। ऋषि कपूर का निक नेम चिंटू हैं। ऋषि कपूर और नीतू सिंह एक दौर में बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल्स में शुमार थे। उनकी पहली फिल्म 'जहरीला इंसान' थी। हालांकि, यह फिल्म बहुत सफल नहीं हुई, लेकिन इस फिल्म से दोनों दोस्त बन गए। नीतू जब महज 14 साल की थी, तभी से ऋषि को डेट करने लगी थीं।

यह वह दौर था जब नीतू ने इंडस्ट्री में कदम ही रखा था। ऋषि अक्सर नीतू को सेट पर आदतन छेड़ते रहते थे। एक वक्त पर नीतू ऋषि से इरिटेट भी होने लगी थी। इसके बाद धीरे-धीरे नीतू को ऋषि की यही शरारतें रास आने लगी और दोनों करीब आ गए। दोस्ती से प्यार का यह रिश्ता फिल्म 'खेल खेल में' में बदला। इसी फिल्म के दौरान ऋषि कपूर और नीतू सिंह के बीच रोमांस शुरू हो गया था। 'खेल खेल में' के रिलीज होने के बाद बॉलीवुड में इन दोनों के प्यार की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। 22 जनवरी 1980 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इनकी शादी में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां आई थीं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -