अपनी शादी में बेहोश हो गए थे ऋषि कपूर, नीतू कपूर ने खुद किया था चौंकाने वाला खुलासा
अपनी शादी में बेहोश हो गए थे ऋषि कपूर, नीतू कपूर ने खुद किया था चौंकाने वाला खुलासा
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर स्टार ऋषि कपूर एवं नीतू कपूर हमेशा ही बॉलीवुड के एवरग्रीन कपल की सूची में शुमार रहेंगे। ऋषि कपूर और नीतू कपूर की भांति अब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी प्यार की एक नई मिसाल लिखने जा रहे हैं। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधकर अपने प्यार को नया नाम देने जा रहे है। रणबीर तथा आलिया की शादी से पहले आज हम आपको नीतू कपूर एवं ऋषि कपूर की शादी से संबंधित एक दिलचस्प किस्सा सुनाने जा रहे हैं। 

बता दे कि रणबीर कपूर के पापा ऋषि कपूर ने फिल्म बॉबी से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म के बाद ऋषि कपूर रातोंरात स्टार बन गए थे। ऋषि कपूर की चार्मिंग पर्सनैलिटी ने कई लड़कियों के दिलों को जीत लिया था। मगर ऋषि कपूर तो गॉर्जियस नीतू कपूर को अपना दिल दे बैठे थे। ऋषि कपूर ने जब नीतू को डेट करना आरम्भ किया था, तब वो एक कामयाब अभिनेता थे। दोनों एक दूसरे संग स्पेशल बॉन्डिंग साझा करते थे। ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने 22 जनवरी 1980 में एक दूसरे संग शादी की थी।  

वही कपूर खानदान की इस शादी में देश के साथ दुनिया की भी मशहूर हस्तियां सम्मिलित हुई थीं, मगर इस बीच कुछ ऐसा हुआ था कि सब घबरा गए थे। एक इंटरव्यू के चलते नीतू कपूर ने कहा था कि शादी के समय ऋषि और वे बेहोश हो गए थे। हालांकि, दोनों के बेहोश होने की वजह अलग-अलग थी। अपने इंटरव्यू में नीतू कपूर ने इस किस्से के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था- मैं और ऋषि कपूर अपनी शादी में बेहोश हो गए थे। मेरा लहंगा बहुत भारी था तथा शादी में बहुत अधिक लोग भी थे। मेरे लिए ये सब हैंडल कर पाना बहुत कठिन हो गया था। मेरे पति ऋषि कपूर लोगों की भीड़ देखकर बेहोश हो गए थे। ऋषि कपूर घोड़ी चढ़ने से पहले ही बेहोश हुए थे। बाद में जब हम दोनों ठीक हुए, तब हमारी शादी पूरी हुई।' 

जेनेलिया डिसूजा कम्पलीट की अपनी नई फिल्म की शूटिंग

केवल KGF ही नहीं बल्कि इन फिल्मों में भी संजय दत्त निभा चुके है विलन का किरदार

शादी के पहले ही रिलीज हुआ रणबीर और आलिया की मूवी का टीज़र, रोमांस करता नज़र आया कपल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -