रियो ओलम्पिक के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा, चानू को टीम की कमान
रियो ओलम्पिक के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा, चानू को टीम की कमान
Share:

ओलम्पिक खेलों के लिए भारत की महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी गई है. मंगलवार को दिल्ली के एक होटल में आयोजित समारोह में महिला हॉकी टीम की घोषणा की गई. इस घोषणा में सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि टीम की कमान अनुभवी और दिग्गज खिलाड़ी रितु रानी को नहीं सौंपी गई और न ही वह टीम में शामिल हैं.

रितु रानी के स्थान पर सुशीला चानू को टीम की कमान सौपीं गई है. भारतीय महिला हॉकी टीम 36 साल बाद ओलम्पिक खेलों में कदम रखेगी.

रियो ओलम्पिक के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम में सुशीला चानू (कप्तान), दीपिका (उपकप्तान), नवजोत कौर, दीप ग्रेस एक्का, निक्की प्रधान, मोनिका, अनुराधा देवी, सविता (गोलकीपर), पूनम रानी, वंदना कटारिया, नमिता टोप्पो,  रानीस प्रीती दुबे, लिलिमा मिंज, हनिआलुम लाल राउत फेली, रजनी एतिमार्पु, रेणुका यादव, सुनीता लाकड़ा.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -