रूमी जाफरी की बेटी की मेहंदी सेरेमनी में शामिल हुईं क्रिस्टल डिसूजा और रिया चक्रवर्ती
रूमी जाफरी की बेटी की मेहंदी सेरेमनी में शामिल हुईं क्रिस्टल डिसूजा और रिया चक्रवर्ती
Share:

बॉलीवुड के बहुत ही दमदार फिल्ममेकर रूमी जाफरी के घर जल्द ही शादी की शहनाई बजने वाली है। जी दरअसल रूमी जाफरी की बेटी अलफिया जाफरी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। बीते रविवार को उनकी मेहंदी रस्म पूरी की गई और इस खास मौके पर क्रिस्टल डिसूजा और रिया चक्रवर्ती भी मौजूद रहे। अब दोनों के फोटोज वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर योगेन शाह द्वारा शेयर किया गया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

इस वीडियो में अलफिया के साथ रिया चक्रवर्ती और क्रिस्टल डिसूजा बड़े आकर्षक अंदाज में नजर आ रहे हैं। वैसे इस खास मौके पर तीनों ने पीले रंग के कपड़े पहने हुए हैं जो साफ़-साफ़ नजर आ रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर दोनों के फैन्स बहुत पसंद कर रहे हैं। वैसे अलफिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने दोस्त का एक वीडियो भी रिशेयर किया था। इस वीडियो में अलफिया डांस करती दिख रही थीं और बैकग्राउंड में लाइव बैंड फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया का गाना हमसफर गा रहा था। वैसे बीते महीने ही अलफिया ने अपनी बैचलर पार्टी के फोटोज भी शेयर किए थे जो बड़े आकर्षक थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alfia (@alfia_j)

आपको हम यह भी बता दें कि रूमी जाफरी के द्वारा निर्देशित फिल्म चेहरे पर भी कोविड के चलते काला साया पड़ा है। इस फिल्म के रिलीज होने का ऐलान हो चुका था लेकिन इसके बाद भी रिलीज को कैंसिल करना पड़ा था। इस फिल्म में क्रिस्टल डिसूजा के साथ ही रिया चक्रवर्ती, इमरान हाशमी और अमिताभ बच्चन अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं।

38 बंदरों को जहर देकर मारा, बोर में मिले शव... अब हाई कोर्ट ने लिया संज्ञान

प्रेमिका ने ठुकराया शादी का प्रस्ताव तो 19 साल के लड़के ने कर ली आत्महत्या

6 अगस्त से फिर शुरू होने जा रही है दिल्ली में मेट्रो सुविधा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -