1 जून से आप पर पड़ेगी महंगाई की मार, महंगा पड़ेगा होटल में खाना,बीमा,फोन बिल भी होगे महंगे
1 जून से आप पर पड़ेगी महंगाई की मार, महंगा पड़ेगा होटल में खाना,बीमा,फोन बिल भी होगे महंगे
Share:

नई दिल्ली: केंद्र की राजग सरकार को इन दिनों चौतरफा छाई महंगाई के मसले पर विरोध का सामना करना पड़ रहा है। पैट्रोल - डीज़ल की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए लोग सरकार को दोषी मान रहे हैं, जबकि सब्जियों और उपभोक्ता वस्तुओं के दाम बढ़ने से लोग परेशान हैं दूसरी ओर 1 जून से लोगों पर महंगाई का दुगना बोझ बढ़ जाएगा। जी हां, बीते बजट में सरकार ने सर्विस टैक्स का दायरा बढ़ा दिया था। इसकी जद में कुछ वस्तुओं और सेवाओं के आने के बाद लोगों का मोबाईल बिल, इंश्योरेंस पाॅलिसी, रेस्टोरेंट में खाना, स्पा - सैलून आदि काफी महंगा होने की संभावना जताई जा रही थी।

अब अगले माह की पहली तारीख से इन उपभोक्ता वस्तुओं और सेवाओं के दाम बढ़े हुए होंगे। जिसके चलते आम आदमी पर महंगाई की दुगुनी मार पड़ सकती है। सरकार के इस तरह के प्रयासों से देश में विभिन्न सेवाऐं महंगी होने का अंदेशा है, उपभोक्ताओं को अपनी जेब से अधिक पैसा खर्च करना होगा। यही नहीं इसकी मार मध्यम वर्ग के परिवारों को पड़ेगी। सर्विस टैक्स की दरों को 12.36 प्रतिशत से बढ़ाकर अब 14 प्रतिशत कर दिया गया है। जिसके कारण वित्त मंत्रालय ने नई दर से सर्विस टैक्स वसूलने के लिए जून की तारीख अधिसूचित कर दी गई है, पैट्रोल और डीज़ल की कीमतों के ही साथ अब लोग दूसरी आवश्यकताओं और सेवाओं के महंगे होने से परेशान होंगे। ऐसे शहर जहां रेस्टोरेंट में गर्मी के मौसम में लोगों को अपने ठंडे पड़े कारोबार को चलाने की उम्मीद है वहां इसका असर देखने को मिल सकता है। 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -