चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव :  BJP को मिली बड़ी सफलता
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव : BJP को मिली बड़ी सफलता
Share:

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में म्युनिसिपल काॅर्पोरेशन के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 20 वार्डों पर जीत दर्ज की है। दरअसल यहां पर 26 वार्डों के लिए चुनाव हुए थे। हालांकि कांग्रेस को 4 सीटें मिली हैं और विधानसभा में सरकार में भाजपा की सहयोगी अकाली दल को एक ही सीट मिली है। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में 122 प्रत्याशियों ने अपना भाग्य आजमाया था मगर इसमें से 67 प्रत्याशी निर्दलीय थे।

भाजपा ने वार्ड नंबर 1, वार्ड नंबर 2, वार्ड नंबर 3, वार्ड नंबर 8 पर जीत दर्ज की वहीं वार्ड नंबर 4 में भाजपा की सुनीत धवन ने लीड बनाई। वार्ड नंबर 11 में भाजपा के सतीश कुमार 1050 मतों से जीते। इसी तरह भाजपा के प्रत्याशियों ने शानदार सफलता अर्जित की।

वार्ड नंबर 19 से निर्दलीय प्रत्याशी दिलीप शर्मा 243 मतों से जीते। कांग्रेस को वार्ड नंबर 9 में, वार्ड नंबर 18 में और वार्ड नंबर 15 में जीत मिली। गौरतलब है कि भाजपा को नोटबंदी के निर्णय के कुछ समय बाद हुए इन चुनावों में जीत मिली है। माना जा रहा है कि नोटबंदी का इन चुनावों पर बड़ा असर हुआ है।

राहुल हैं डायपर बेबी - भारतीय जनता पार्टी

पीएम मोदी के नोटबंदी के बाद कई नेता बने भिखारी : मनोहर पर्रिकर

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -