TikTok की कंपनी ने लांच किया म्यूजिक एप Resso
TikTok की कंपनी ने लांच किया म्यूजिक एप Resso
Share:

भारत में TikTok सबसे अधिक लोकप्रिय सोशल मीडिया एप है। अपने एप को लोकप्रियता को देखते हुए टिकटॉक की पैरेंट कंपनी बाइटडांस नए फीचर्स भी समय-समय पर पेश करते रहती है, वहीं अब कंपनी ने भारत में अपना एक नया म्यूजिक एप Resso लॉन्च किया है। इसके साथ ही बाइटडांस के Resso एप का सीधा मुकाबला जियो म्यूजिक, गाना, स्पॉटिफाई जैसे म्यूजिक एप से होगा। इसके साथ ही बाइटडांस ने Resso एप को सोशल म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप नाम दिया है।

Resso एप की खासियत यह है कि इसमें गाना सुनने के अलावा आप खुद ही कैरोअके के साथ गाना गा भी सकते हैं। इसके साथ ही गाने के लिए आपको कई सारे म्यूजिक ट्रैक और लिरिक्स मिलेंगे। इस एप पर यूजर्स अपने कंटेंट भी शेयर कर सकेंगे और कॉमेंट कर सकेंगे। वहीं लिरिक्स म्यूजिक के साथ डिस्प्ले पर दिखेगा जिसकी मदद से यूजर्स अपना गा सकेंगे। अभी तक किसी म्यूजिक एप में लिरिक्स की सुविधा नहीं है। ऐसे में रेसो को इसका फायदा मिल सकता है। इसमें जिम, रिलैक्स जैसे कई मोड्स भी दिए गए हैं।

 इसके साथ ही Resso म्यूजिक एप में किसी गाने पर किया गया कॉमेंट पब्लिक होगा, जिसे कोई भी देख सकेगा। इसके साथ ही वैसे तो Resso एप फ्री है, लेकिन कुछ खास सुविधाओं के लिए आपको पैसे देने होंगे।वहीं  एंड्रॉयड के लिए रेसो एप की मासिक पेड सर्विस 99 रुपये और आईफोन के लिए 199 रुपये है। पेड सर्विस लेने पर यूजर्स को म्यूजिक डाउनलोड करने और हाई क्वालिटी ऑडियो जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इस एप को अभी तक पांच लाख लोगों ने ़डाउनलोड कर लिया है।

एंड्रॉयड और आईफोन उपभोक्ताओं को मिला व्हाट्सएप का यह सपोर्ट

ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, भारत में आज लॉन्च होगा Samsung Galaxy का यह स्मार्टफोन

Realme 6 आज होगा लॉन्च, जानें क्या है इसकी कीमत

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -