युवती के साथ दिल्ली में हुआ बलात्कार
युवती के साथ दिल्ली में हुआ बलात्कार
Share:

नईदिल्ली: थर्टीफस्र्ट की रोमांचित शाम के पहले दिल्ली में एक बार फिर युवती के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ। आरोपियों के तौर पर नाइजीरिया के 3 युवकों और 2 मणिपुरी महिलाओं समेत 5 लोगों को पकड़ लिया गया है। दरअसल घटना सोमवार की बताई जा रही है। आरोपी दो महिलाओं के साथ पीडि़ता को लेकर दिल्ली के पश्चिमी क्षेत्र में आ रहे थे। इसी दौरान वे उत्तम नगर स्थित अपने नाईजीरियाई मित्रों के घर पहुंची। दोनों ही आरोपी महिलाऐं हैं और पीडि़ताऐं मणिपुर की निवासी हैं।

पीडि़ता दक्षिणी दिल्ली के अपने भाई के घर अवकाश में आई थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता के भाईयों ने उसे आवास का प्रबंधन किया। इस दौरान उसे अपनी महिला मित्र के घर रखा गया। 

पुलिस द्वारा जानकारी दी गई कि आरोपी महिलाओं की पहचान सोरोखाईबाम शीला देवी और प्रिया थापा के रूप में हुई है। जिसमें सोरोखाईबाम की उम्र 32 वर्ष बताई जा रही है तो प्रिया थापा की उम्र 34 वर्ष बताई जा रही है। इस मामले में जांच अधिकारियों ने कहा है कि पीडि़ता ने मंगलवार को शिकायत की। जिसके बाद कार्रवाई की गई। पुलिस ने युवती का मेडिकल करवाया है।  

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -