एक पकवान ने दो दुश्मनों को बनाया दोस्त
एक पकवान ने दो दुश्मनों को बनाया दोस्त
Share:

एक कहावत है किसी के दिल में उतरना है, तो उसका रास्ता पेट से होकर जाता है। इसका मतलब यह है कि अगर किसी को अपने करीब लाना है, तो उसे अच्छा खाना खिलाएं। हाल ही में ऐसा एक मामला सामने आया है, जब एक डिश ने  दो दुश्मनों को दोस्त बना दिया। दरअसल, इस मामले में इन दोनों दुश्मनों ने डिश को नहीं चखा, बल्कि उस पकवान को लेकर ​किए गए कमेंट पर एकजुट होकर मुकाबला किया। 

यह मामला ब्रिटेन का है। जानकारी के अनुसार, ब्रिटेन में अप्रैल में मास्टर शेफ शो आयोजित हुआ था। इस शो में दुनिया भर से प्रतियोगी आए हुए थे। इनमें मलेशिया के प्रतियोगी भी थे। प्रतियोगिता के दौरान मलेशियाई उम्मीदवार  जालिहा कादिर ने चिकन रेनडांग नाम की डिश बनाई। यह डिश बेहद लजीज होती है, लेकिन जब जालिहा ने इसे जज को परोसा, तो उन्होंने कहा कि यह डिश ठीक नहीं बनी है, क्योंकि यह करारी नहीं है। दरअसल, इस डिश की खासियत होती है कि चिकन को इस तरह गलाया जाता है कि  वह  मुंह में जाते ही पिघल जाए। शेफ के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर  जालिहा के पक्ष में मुहिम छिड़ गई। 

खबरों के अनुसार,  मामला बढ़ने पर शो के एक और जज ने इस डिश को इंडोनेशियाई बता दिया, इससे मामला और गरम हो गया। जज के इस डिश को इंडोनेशियाई बताने पर एक इंडोनेशियाई व्यक्ति ने कमेंट किया कि आप  मलेशिया की डिश को इंडोनेशिया की क्यों बता रहे हैं? क्या आप चाहते हैं कि मलेशिया और इंडोनेशिया में लड़ाई हो। हम एकजुट हैं और ऐसा नहीं होगा। बता दें कि मलेशिया और इंडोनेशिया पड़ोसी देश हैं, लेकिन दोनों के बीच के संबंध काफी तल्ख हैं, लेकिन इस एक डिश ने दोनों देशों को एक कर दिया।  

अगर जिंदगी भर ऐसे ही रहे तो नहीं बनेगी गर्लफ्रेंड

गलती से भी न पहने यह जूतें...

बिना कंडोम सेक्स करना है तो अपनाएं ये तरीके

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -