ऐसे हटाएं दांत से तंबाकू के दाग
ऐसे हटाएं दांत से तंबाकू के दाग
Share:

दांत हमारी में चार चाँद लगाते है. मानव मुख की सुंदरता दांतो पर निर्भर करती है. आजकल देखने में आता है की गुटखा-पाउच का सेवन करना हमारे युवाओ में एक ट्रेंड सा बन गया है. यह उनके सेहत के लिए बेहद ही हानिकारक हो सकता है. फिर भी वह इसका सेवन करते है. कुछ लोग तो इन चीजो का सेवन इतना करते है की उनके दांत ख़राब हो जाते है तंबाकू खाने से इसमें मौजूद निकोटीन, दांतों के चारों ओर जमा हो जाते हैं और दांत पीले पड़ने लगते हैं। तंबाकू की वजह से दांतों में कई समस्या उत्पन्न हो जाती है. इसके अलावा कैंसर होने कि भी संभावना हो सकती है. जाने दांतो को साफ रखने के आसान टिप्स जिनसे आपके दांतो को साफ़ व स्वस्थ रखा जा सकता 

ब्रशिंग
यदि आप नियमित रूप से दांतो की सफाई व माउथ वॉश करेंगे तो जल्द ही आपको दांतों पर पड़े तंबाकू या किसी भी प्रकार के दागों से मुक्ति मिल जाएगी।

बेकिंग सोडा 
बेकिंग सोडा दांतों पर से धब्बे हटाने का सबसे कारगर नुस्खा है। रोज़ाना ब्रश करने के बाद थोड़ा-सा बेकिंग सोडा लेकर दांतों को साफ करें। इससे दांतों पर जमे दाग-धब्बे धीरे-धीरे साफ हो जाते हैं।

कैविटी
दांतों को सफेद बनाए रखने के लिए दांतों में किसी भी प्रकार की कैविटी नहीं होने देनी चाहिए। दांतों को बैक्टीरिया फ्री रखना बेहद जरूरी है। 

गाजर का सेवन
गाजर का दांतों के दाग-धब्बे दूर करने में मदद इसलिए मिलती है क्योंकि गाजर खाने से इसमें मौजूद रेशे दांतों की अच्छे से सफाई कर देते हैं। दांतों को कोनों की गंदगियों को जल्द दूर करने में सहायक होती है। 

क्लीन व स्मूद
दांतों पर कोई भी चीज़ तभी जमती है जब दांतों की सतह रफ होती है। इसलिए दांतों पर कुछ जमने ना देने के लिए, दांतों की सतह को हमेशा स्मूथ और साफ रखना चाहिए। 

दांतों का चेकअप
घरेलू नुस्खे के साथ-साथ डॉक्टर की सलाह बहुत ज़रूरी है। दांतों का चेकअप कराने से आपको लंबी अवधि के दागों से छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है। इसलिए एक निश्चित अंतराल पर दांतों का चेकअप कराना बहुत ज़रूरी है।

सेब करेगा आपके दांतो पर पड़े सफ़ेद धब्बो का इलाज

दांत और मसूड़ो की समस्याओ का समाधान है जामुन

वोदका है बालो के लिए फायदेमंद

तुलसी के पत्ते भी पंहुचा सकते है नुकसान

फिजी में निभाई जाती है अजीब परंपरा, दूल्हे को लाना होता है व्हेल का दांत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -