कभी मुकेश अम्बानी की रिलायंस के वाईस प्रेजिडेंट थे प्रकाश शाह, अब दीक्षा लेकर बने सन्यासी
कभी मुकेश अम्बानी की रिलायंस के वाईस प्रेजिडेंट थे प्रकाश शाह, अब दीक्षा लेकर बने सन्यासी
Share:

मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज के वाइस प्रेसिडेंट का पद संभाल चुके प्रकाश शाह अब जैन मुनि से दीक्षा लेकर संन्यासी बन गए हैं। गत वर्ष ही वह अपने पद से रिटायर हुए थे। उनकी पत्नी नैना ने भी दीक्षा ली है। रिलायंस में इतने बड़े पद पर रहने वाले प्रकाश शाह ने अब दुनिया की मोह-माया छोड़ दी है। दीक्षा के बाद अब वह सफेद कपड़े पहनेंगे और भिक्षा में मिले भोजन से ही जीवन यापन करेंगे।

आज से 40 वर्ष पूर्व प्रकाश शाह ने चमोली से केमिकल इंजिनियरिंग में स्नातक किया और इसके बाद IIT बॉम्बे से पोस्ट ग्रैजुएशन पूरा किया। रिलायंस के साथ भी उनका काफी लंबा करियर रहा है। रिलायंस के जामनगर प्रोजेक्ट में वह अहम जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उन्होंने कंपनी के लिए पेटकोक मार्केटिंग का भी पूरा जिम्मा संभाला था। वहीं उनकी पत्नी नैतान कॉमर्स से ग्रैजुएट हैं।

सेवानिवृत्ति के बाद ही प्रकाश ने दीक्षा लेने की अपनी इच्छा प्रकट की थी। हालांकि कोविड के कारण उनको थोड़ी देर हो गई। वह पहले ही दीक्षा लेना चाहते थे। संन्यासी बनने के बाद उन्होंने सारे भौतिक सुख त्याग दिए। बता दें कि उनके परिवार में ऐसा करने वाले वे पहले नहीं हैं। उनके दो बेटे हैं औऱ इनमें से एक ने सात वर्ष पूर्व ही दीक्षा ले ली है। वह भी IIT बॉम्बे से ग्रैजुएट हैं। दूसरे बेटे की शादी हुई है और उनका एक बच्चा भी है।

MP: 1 मई से नहीं बल्कि इस दिन से शुरू होगा 18 से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन

25-30 लाख शीशियां मिलने पर ही 18-44 साल की उम्र के लोगों को लगेगा टीका- राजेश टोपे

एडीपी रिसर्च इंस्टीट्यूट का दावा, कहा- "भारत में लगभग 95 प्रतिशत श्रमिकों..."

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -