दिलों पर राज करने के लिए आ रहा है Redmi का 5g टेबलेट
दिलों पर राज करने के लिए आ रहा है Redmi का 5g टेबलेट
Share:

खबरें आ रही हैं कि Xiaomi अपने पहले Redmi टैबलेट पर कार्य कर रहा है। डिवाइस का आधिकारिक नाम अभी तक ज्ञात नहीं है। डिवाइस को Redmi Pad 5G कहा जा रहा है क्योंकि यह नाम इस वर्ष मई में चीन में MIUI 13 सर्वे में देखने के लिए मिल रहा है। Redmi टैबलेट को कथित तौर पर इस महीने की शुरुआत में चीन में 3C अथॉरिटी द्वारा प्रमाणित भी किया है। वीबो पर कथित डिवाइस का एक लाइव शॉट भी देखने के लिए मिला है।

Redmi Pad 5G में क्या होगा खास?: Redmi Pad 5G डिवाइस के बारे में अधिक कुछ नहीं बताता है। ऐसा लगता है कि जिसके पीछे एक सिंगल कैमरा के साथ एक मेटल चेसिस से भरा हुआ है। ऐसा लगता है कि यह 22081281AC मॉडल नंबर वाला रहस्यमयी Redmi टैबलेट होने वाला है, जिसे इस साल जून में 3C और CMIIT अधिकारियों द्वारा प्रमाणित भी कर दिया गया है।

Redmi Pad 5G में आ सकता है 67W चार्जर: CMIIT सर्टिफिकेशन ने 5G और वाई-फाई 802।11ac कनेक्टिविटी के लिए समर्थन की पुष्टि भी कर दी है, जबकि 3C लिस्टिंग से पता चला कि यह 67W चार्जर के साथ शिप होने वाला है। यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि 22081281AC डिवाइस को बाहर आने पर Redmi Pad 5G बोला जा सकता है।

Xiaomiui  का इस बारें में कहना है कि Redmi Pad 5G कम शक्तिशाली मीडियाटेक चिप द्वारा संचालित होता है। ऐसा अनुमान है कि भविष्य में एक प्रो वर्जन होने वाला है, जिसमें एक शक्तिशाली चिपसेट हो सकता है। पब्लिकेशन ने यह भी कहा कि Redmi Pad 5G MIUI लाइट सॉफ्टवेयर के साथ आने वाला है, जो लो-एंड डिवाइस के लिए भी बनाया है।

कुछ खबरों का कहना है कि  कंपनी चीनी बाजार के लिए चार टैबलेट पर काम करने में लगी हुई है। 22081281AC के Redmi Pad 5G के रूप में डेब्यू करने का भी अनुमान है। अन्य तीन उपकरणों के संक्षिप्त मॉडल नंबर L81, L82 और L83 हैं। ये मॉडल नंबर आगामी Xiaomi Pad सीरीज से संबंधित हैं, जिसमें तीन डिवाइस शामिल होने वाला है: Xiaomi Pad 6, Xiaomi Pad 6 Pro, और Xiaomi Pad 6 Pro 5G। एक हालिया रिपोर्ट से पता चला है कि Redmi Pad 5G जल्द ही भारत में डेब्यू भी करने वाले है।

SBI खाताधारकों के लिए बड़ी खबर! अब WhatsApp पर भी पा सकते है मिनी स्टेटमेंट, जानिए कैसे

Jio-Airtel-MTNL से भी अच्छी इंटरनेट सर्विस देते है ये Plan! जानिए Benefits

Google Maps के बचा सकते है पैसे, जानिए कैसे..?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -