बाघ की सिर कटी लाश मिलने के बाद जारी किया रेड अलर्ट, शिकारी गिरोह मौजूद होने की आशंका
बाघ की सिर कटी लाश मिलने के बाद जारी किया रेड अलर्ट, शिकारी गिरोह मौजूद होने की आशंका
Share:

भोपाल। प्रदेश के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के इलाके में बाघ की सिर कटी लाश मिलने के बाद रेड अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट केंद्रीय वन जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो ने जारी किया है। मध्यप्रदेश के पेंच और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में भी अलर्ट जारी किया है। जिससे की कोई अन्य व्यक्ति इस घटना का शिकार न हो सके। 

दरअसल शिकारी गिरोह के मौजूद होने की आशंका जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। रेड अलर्ट मध्यप्रदेश के साथ-साथ छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार में भी किया गया है। ब्यूरो ने राज्यों में टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क अभयारण्यों के अधिकारियों को सचेत किया है। शिकारियों की सक्रियता को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने और संरक्षित क्षेत्र के अंदर बाहर गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए है। 

मुखबिर तंत्र को मजबूत करने और अधिकारियों को जमीनी दौरा करने के भी निर्देश है। प्रदेश में 26 जून को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के जलाशय में बाघ का गर्दन कटा शव बरामद हुआ था। जिसके चलते रेड अलर्ट किया गया है। जल्द से जल्द शिकारी गिरोह को ढूंढने की जाँच की जा रही है।

कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 1 साल की सजा

गाय के साथ शख्स ने की शर्मनाक हरकत, वीडियो वायरल होते ही एक्शन में आया प्रशासन

देर से पहुंचे मानसून ने पकड़ी गति, झमाझम बारिश से भीगा प्रदेश

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -