IPL 2021: सबसे महंगे खिलाड़ी खरीदने वाली एकमात्र टीम बनी RCB, 14 करोड़ से अधिक में ख़रीदे ये 3 खिलाड़ी
IPL 2021: सबसे महंगे खिलाड़ी खरीदने वाली एकमात्र टीम बनी RCB, 14 करोड़ से अधिक में ख़रीदे ये 3 खिलाड़ी
Share:

कानपुर: IPL 2021 की नीलामी प्रक्रिया गुरुवार को शुरू हुई। इस बार नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी क्रिस माॅरिस रहे, जिन्हें राजस्थान राॅयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा। हालांकि अन्य टीमों ने भी महंगे खिलाड़ियों पर बोली लगाई। लेकिन IPL नीलामी में सबसे अधिक महंगे खिलाड़ी खरीदने वाली टीम राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर बन गई है।

राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 2021 IPL नीलामी में दो खिलाड़ी 14 करोड़ से अधिक राशी में खरीदे। इसमें काइल जैमीसन और ग्लेन मैक्सवेल शामिल हैं। जैमीसन को RCB ने 15 करोड़ रुपये में खरीदा, वहीं मैक्सवेल को 14.25 करोड़ रुपये में ख़रीदा गया। इसी के साथ IPL इतिहास में 14 करोड़ से अधिक पैसे देकर ख़रीदे गए खिलाड़ियों की संख्या आरसीबी के खाते में 3 हो गई है। इससे पहले 2014 में बैंगलोर ने युवराज सिंह को 14 करोड़ रुपये में खरीदा था। RCB के अलावा महंगे खिलाड़ी खरीदने वाली फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स (क्रिस मॉरिस, 2021), दिल्ली कैपिटल (युवराज, 2015) कोलकाता नाइट राइडर्स (पैट कमिंस, 2020), राइजिंग पुणे सुपरजायंट (स्टोक्स, 2017), और पंजाब किंग्स (रिचर्डसन, 2021) का नाम शामिल हैं।

काइल जैमीसन IPL में सबसे महंगे न्यूज़ीलैंड के खिलाड़ी बन गए हैं। जैमीसन ने 2017 में 5 करोड़ में ख़रीदे गए ट्रेंट बोल्ट का रिकाॅर्ड तोड़ा। उस समय बोल्ट को कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा था। लेकिन अब जैमीसन को करीब तीन गुना अधिक बोली लगाकर RCB ने अपने खेमे में शामिल किया। इसी के साथ जैतीसन IPL इतिहास में न्यूजीलैंड के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।

IPL 2021: इन शानदार खिलाड़ियों को खरीदने के बाद भी 'Mumbai' ने बचा लिए पैसे, देखिए पूरा स्क्वॉड

IPL 2021: KKR के हुए हरभजन और शाकिब, यहाँ देखिए कोलकाता के खिलाड़ियों की पूरी सूची

IPL ऑक्शन 2021: क्या अर्जुन तेंदुलकर की नीलामी के लिए बदले गए नियम ? उठ रहे सवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -