IPL 2021: इन शानदार खिलाड़ियों को खरीदने के बाद भी 'Mumbai' ने बचा लिए पैसे, देखिए पूरा स्क्वॉड
IPL 2021: इन शानदार खिलाड़ियों को खरीदने के बाद भी 'Mumbai' ने बचा लिए पैसे, देखिए पूरा स्क्वॉड
Share:

नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस (MI), IPL के इतिहास की सबसे सफल टीम है। शुरुआती सीजंस में फ्लॉप होने के बाद मुंबई ने इतनी ताकतवर टीम खड़ी कर ली है, कि बेंच पर बैठे प्लेयर्स की भी एक अलग प्लेइंग इलेवन बन जाए। रोहित शर्मा के रूप में इस टीम के पास एक जबरदस्त कप्तान है, जो अकेले अपने बूते पर मैच पलटने का माद्दा रखता है। पांच बार की IPL विजेता इस टीम ने गुरुवार को 14वें सीजन की नीलामी में भी कुछ अच्छे प्लेयर्स अपने साथ जोड़े।

नीलामी में मुंबई ने सिर्फ सात खिलाड़ी ही खरीदे। नीलामी के बाद भी उनके खाते में 3.65 करोड़ रुपये बच गए। बता दें कि ऑक्शन से पहले लसिथ मलिंगा, नाथन कोल्टर नाइल, मिचेल मैक्लेंघन और जेम्स पैटिंसन जैसे विदेशी खिलाड़ी टीम से हटे थे। कल उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई पेसर नाथन कोल्टर नाइल को फिर से टीम में शामिल किया, उन्हें 5 करोड़ रुपये में ख़रीदा गया है। न्यूज़ीलैंड के तेज गेंदबाज़ एडम मिल्ने उनका साथ देंगे। वहीं टीम इंडिया के फिरकी गेंदबाज़ पीयूष चावला और जेम्स नीशाम टीम को ऑलराउंडर का ऑप्शन देंगे। मुंबई ने भविष्य को देखते हुए अर्जुन तेंदुलकर, युधिवारी चरक और दक्षिण अफ्रीका के मार्को जानसेन जैसे अनकैप्ड खिलाड़ी भी खरीदे।

मुंबई द्वारा ख़रीदे गए खिलाड़ी :-

नाथन कोल्टर नाइल (5 करोड़)
एडम मिल्ने (3.2 करोड़)
पीयूष चावला (2.4 करोड़)
जेम्स नीशाम (50 लाख)
युधिवीर चरक (20 लाख)
मार्को जानसेन (20 लाख)
अर्जुन तेंदुलकर (20 लाख)

मुंबई इंडियंस स्क्वॉड:-

रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर) , ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, क्रिस लिन, सौरभ तिवारी, अनमोलप्रीत सिंह, आदित्य तारे (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, जेम्स नीशाम, युधिवीर चरक, नाथन कोल्टर-नाइल, अर्जुन तेंदुलकर, मार्को जानसेन, राहुल चाहर, अनुकुल रॉय, जयंत यादव, पीयूष चावला, एडम मिल्ने, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, धवल कुलकर्णी, मोहसिन खान

IPL 2021: KKR के हुए हरभजन और शाकिब, यहाँ देखिए कोलकाता के खिलाड़ियों की पूरी सूची

IPL ऑक्शन 2021: क्या अर्जुन तेंदुलकर की नीलामी के लिए बदले गए नियम ? उठ रहे सवाल

IPL ऑक्शन 2021: 5.25 करोड़ में बिक़े 'शाहरुख खान', प्रीति जिंटा ने लगाई कीमत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -