बच्चों के सवाल सुनकर खुश हो उठे RBI गवर्नर रघुराम राजन
बच्चों के सवाल सुनकर खुश हो उठे RBI गवर्नर रघुराम राजन
Share:

नई दिल्ली : बच्चों द्वारा किए गए तरह - तरह के सवालों से भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन खुश हो उठे। रघुराम राजन ने कई बार विद्यार्थियों की सराहना की। इस दौरान  रघुराम राजन ने स्वयं की कुछ सवालों पर बच्चों को शाबासी देते हुए कहा कि बहुत अच्छाप्रश्न किया। दरअसल रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन मुंबई में आयोजित हुए कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में वैश्विक अर्थव्यवस्था की समीक्षा भी की। जिसमें उन्होंने कहा कि अमेरिका को अपनी आर्थिक नीतियों पर विचार करना होगा।

अमेरिका की आर्थिक गतिविधियों का असर विश्व के अन्य देशों पर पड़ता है। जबकि भारत की नीतियां ऐसा नहीं होने देती हैं। ऐसे में भारत भविष्य की एक बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन बच्चों के बीच पहुंचे और उनके आर्थिक गतिविधियों को लेकर उनके ज्ञान को टटोला। इस दौरान उन्हें बच्चों के रोचक सवाल भी सुनने को मिले। कुछ बच्चों ने सवाल किया गया कि अमेरिका ने अभी अपनी ब्याज दरों में कटौती की पाॅलिसी लागू भी नहीं की कि बाजार पर वैश्विक स्तर पर इसका असर देखने को मिला है, मगर भारत के संदर्भ में ऐसा कब होगा जब विश्व के देश उससे प्रभावित होंगे। इसके जवाब में रघुराम राजन ने कहा कि अमेरिका को अपनी नीतियां बदला चाहिए।

आखिर ऐसा होना ही नहीं चाहिए कि किसी देश के आर्थिक हालात बदलने से सारा विश्व उससे परेशान हो। भारत की पाॅलिसी किसी देश पर इस तरह का असर डालने की नहीं रही। भारत किसी देश पर नकारात्मक असर नहीं डालता। भारत की बात करें तो भविष्य में भारत विश्व की दूसरी या तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। यह वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए एक शक्ति बनेगा और तब  देश की व्यापारिक नीतियां अन्य देशों पर भी असर डालेगी। मगर यह सब बेहद सरकारात्मक होगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -