कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को मिला RLD का साथ, राहुल से सपा-बसपा ने बनाई दूरी
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को मिला RLD का साथ, राहुल से सपा-बसपा ने बनाई दूरी
Share:

लखनऊ: कांग्रेस के लोकसभा सांसद राहुल गांधी अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर इन दिनों पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हैं। आज यानी गुरुवार (5 जनवरी) की सुबह उनकी यात्रा शामली जिले के ऐलम से आगे बढ़ी। राज्य के जाटलैंड से होते हुए गुजर रही राहुल की इस यात्रा को बुधवार को राष्ट्रीय लोकदल (RLD) का भी साथ मिला। इससे पहले पश्चिमी यूपी में ही नेशनल कांफ्रेंस (NC) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला उनकी यात्रा में शामिल हो चुके हैं।

नेशनल कांफ्रेंस के बाद RLD दूसरी ऐसी विपक्षी पार्टी है, जो यूपी में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुई है। राज्य में कांग्रेस ने सपा-बसपा समेत अन्य गैर भाजपाई दलों को भी अपने मार्च में शामिल होने के लिए न्योता भेजा था, मगर वह अब तक इससे दूर हैं। बुधवार को RLD के शीर्ष नेतृत्व ने राहुल गांधी का स्वागत किया, क्योंकि उनकी यात्रा RLD चीफ जयंत चौधरी के गृह जिले बागपत में दाखिल हो गई थी। ये RLD नेता आज यानी गुरुवार को यात्रा के शामली खंड के दौरान भी मौजूद रहेंगे, जिसके बाद यह यात्रा हरियाणा में दाखिल होगी।

यूपी में अपने तीन दिनों में, राहुल यात्रा पश्चिमी यूपी तक ही सीमित हैं, जो RLD का गढ़ माना जाता है। मंगलवार को जयंत चौधरी ने हिंदी में ट्वीट करते हुए यात्रा की प्रशंसा की थी। चौधरी ने लिखा था कि, 'तपस्या के बाद ही धरती (मिट्टी) से बनी ईंटें आसमान छूती हैं। भारत जोड़ो यात्रा के तपस्वी को नमन! देश के संस्कार के साथ जुड़ कर उत्तर प्रदेश में भी चल रहा ये अभियान सार्थक हो और एक सूत्र में लोगों को जोड़ते रहे!' वहीं, RLD नेताओं ने कहा कि जयंत चौधरी ने पार्टी नेतृत्व को यात्रा में शामिल होने का निर्देश दिया था और हो सकता है कि यदि वह देश से बाहर नहीं होते तो खुद भी शामिल होते।

'बेरोजगारी के कारण नहीं हो रही है शादी', शरद पवार ने बोला केंद्र सरकार पर हमला

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे ओपी राजभर ? राहुल को लेकर कही ये बात

दारोगा ने सबके सामने पकड़ ली सपा विधायक की गर्दन और फिर...

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -