कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे ओपी राजभर ? राहुल को लेकर कही ये बात
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे ओपी राजभर ? राहुल को लेकर कही ये बात
Share:

लखनऊ: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन किया था और यात्रा में शामिल होने की बात कही थी, मगर बाद में वे मुकर गए। उत्तर प्रदेश के बलिया में बुधवार (4 जनवरी) को उन्होंने प्रेस वालों से बात करते हुए कहा कि यात्रा कोई भी वह जनता से जुड़ने के लिए निकाली जाती है। 

राजभर ने कहा कि, राहुल गांधी जी बहुत समय से मेहनत कर रहे हैं। उनको लोगों का स्नेह, प्यार और समर्थन मिल रहा है। उनकी यात्रा सफल है। उत्तर प्रदेश में भी विपक्ष ने राहुल गांधी को पूरा समर्थन दिया है। राजभर ने बताया कि, 'कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने मुझे फोन करके यात्रा में शामिल होने को कहा था, मगर हमारी पार्टी ने तय किया कि यात्रा का समर्थन करेंगे, किन्तु शामिल नहीं होंगे। ओम प्रकाश ने भाजपा से गठबंधन के प्रश्न पर कहा कि राजनीति में कोई स्थाई दोस्त व दुश्मन नहीं होता है। 

उन्होंने यह भी कहा कि यूपी में भाजपा बहुत मजबूत है। नरेंद्र मोदी को पटखनी देने की ताकत किसी पार्टी में नहीं है। उन्होंने कहा कि, कौन किस दल के साथ जाएगा, यह अनुमान लगाना कठिन है। उन्होंने कहा कि, 'किसी ने भी यूपी में सपा व बसपा, बिहार में नीतीश कुमार व लालू प्रसाद यादव तथा कश्मीर में भाजपा व PDP के बीच गठबंधन की कल्पना नहीं की थी।' राजभर ने कहा कि, 'कांग्रेस देश में काफी समय से सत्ता में रही है। कांग्रेस ने सत्ता संभालते वक़्त प्रेम क्यों नहीं बढ़ाया। जो लोग पहले कांग्रेस को वोट देते थे, आज वहीं भाजपा में हैं। सियासत में मैं झूठ नहीं बोलता हूं।'

दारोगा ने सबके सामने पकड़ ली सपा विधायक की गर्दन और फिर...

अस्पताल में भर्ती हुई सोनिया गांधी, फेफड़े में हुआ संक्रमण

आजम खान की बड़ी मुश्किलें, SC ने ठुकरा दी ये बड़ी मांग

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -