मुंबई में मिला कुत्ते जैसी शक्ल वाला दुर्लभ सांप, देखकर उड़े सबके होश
मुंबई में मिला कुत्ते जैसी शक्ल वाला दुर्लभ सांप, देखकर उड़े सबके होश
Share:

ठाणे: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक अनोखी घटना सामने आई है यहाँ कुत्ते जैसी शक्ल वाला एक सांप मिला है। ये दुर्लभ प्रजाति का सांप ठाणे में एक होटल के पास प्राप्त हुआ है। वन्यजीव कल्याण संगठन के एक पदाधिकारी ने बताया कि ठाणे में एक होटल के पास पानी वाले सांप को बचाया गया है। उसका मुंह बिल्कुल कुत्ते से मिलता जुलता है। हालांकि दूर से इस सांप को देखने पर आपको ऐसा नहीं लगेगा मगर जब बहुत करीब से इसे देखेंगे तो सांप के फेस की कटिंग कुत्ते से मिलती-जुलती है।

रेसकिंक एसोसिएशन फॉर वाइल्डलाइफ वेलफेयर के संस्थापक पवन शर्मा ने कहा कि इस हल्के जहरीले सांप को रविवार रात एक व्यस्त सड़क से बचाया गया। डॉ। प्रीति साठे ने जब उसका टेस्ट किया तो उसकी हालत ठीक मिली। विशेषज्ञों के अनुसार, सांप की ये दुर्लभ प्रजाति है तथा इसका शहर में पाया जाना सामान्य स्थिति नहीं है। ये सांप आम तौर पर तटीय क्षेत्रों एवं समुद्रों में पाए जाते हैं। जमीन पर आना ये पसंद नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि मछली पकड़ने के प्रयास के चलते यह सांप समुद्र में जाल में फंस गया हो।

राज्य वन विभाग में वन्यजीव वार्डन शर्मा ने कहा, जो सांप बरामद हुआ है इसे दक्षिण एशियाई बोकादम भी कहा जाता है। सांप को बाद में उसके प्राकृतिक आवास यानी की पानी में छोड़ दिया गया। बता दें इससे पहले वर्ष 2022 में  विशाखापत्तनम के सांप पकड़ने वाले किरण ने कुत्ते से चेहरा मिलने वाले पानी के सांप सेर्बेरस रिनचॉप्स को पकड़ा था। उसे वहां आम बोलचाल की भाषा में 'उप्पू त्रासु' या नमक कोबरा बोलते हैं। उस सांप को एक संयंत्र के भीतर गंदे पूल में पाया गया था।

'जब AAP का अस्तित्व नहीं था, तब से MP में जारी है मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना', केजरीवाल पर बरसे CM शिवराज

इजराइल ने मांगे 1 लाख भारतीय कामगार ! फिलिस्तीनी कर्मचारियों को निकाल रहा बाहर

'डरें नहीं, बिना हिचके करें मतदान', छत्तीसगढ़ में बोले PM मोदी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -