प्यार का झांसा दे कर युवती से किया रैप, फिर की पैसो की डिमांड
प्यार का झांसा दे कर युवती से किया रैप, फिर की पैसो की डिमांड
Share:

रायपुर। शहर में एक युवक ने प्यार के झांसे में फंसा कर एक युवती से रेप किया है। आरोपी ने लड़की की आपत्तिजनक वीडियो बनाए। उसके बाद युवती को ब्लैकमेल कर उसके बाद रैप भी किया। इसके बाद भी आरोपी युवती को ब्लैकमेल करता रहा था। इस बात से तंग हो कर युवती ने अपनी पहचान छुपाते हुए पुलिस से शिकायत की। अब इस मामले में लड़की के बॉय फ्रैंड को गिरफ्तार किया गया है, जिसने इस कांड को अंजाम दिया।

पुलिस के मुताबिक एक होटल में ब्लैकमेलिंग और रेप की वारदात को अंजाम दिया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी ईफ्तार खान नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक ने गलत तरीके से लड़की से शारीरक सम्बन्ध बनाए और उसे डराकर रुपए भी ऐंठ रहा था। आरोपी मुजफ्फरपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। फिलहाल रायपुर के बूढ़ातालाब के पास पुरानी बस्ती में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था।

जानकारी के मुताबिक आरोपी ईफ्तार खान ने कुछ महीने पहले रायपुर की एक युवती से दोस्ती की। फिर उस लड़की का नंबर लेकर उससे देर रात तक वॉट्सअप पर चैट किया करता था। इसके बाद उसे प्यार का इजहार करते हुए लव रिलेशन में फंसाया। लड़की को भरोसे में लेकर वो उसे होटल में लेकर गया। आरोपी ने पहले से ही मौदहापारा क्षेत्र के एक होटल में बुकिंग कर रखी थी। वहां उसने लड़की के साथ संबंध बनाया और उसका वीडियो बना लिया।

बाद में बदमाश ने उस लड़की को न्यूड वीडियो दिखाया और बोला अब जब कहूं साथ आना होगा, वर्ना वीडियो वायरल कर दूंगा। ब्लैकमेल करते हुए लड़के ने लड़की को खूब धमकाया, उससे रुपए मांगे। घर वालों से छुपाकर लड़की ने 10 हजार रुपए ईफ्तार को लाकर दिए। ईफ्तार के चंगुल में बुरी तरह से फंस चुकी लड़की ने थाने में शिकायत कर दी। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। युवक के परिजनों को भी इस कांड की जानकारी दी गई है।

राशन उठाने में असमर्थ बुजुर्गो के घर नॉमिनी योजना के तहत पहुंच रहा सामान

शादी में शराब न मिलने पर युवको ने किया हंगामा, चलाएं चाकू

गांजा तस्कर पर पुलिस की कार्रवाई, 15 लाख का गांजा जप्त

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -