Mar 01 2016 02:46 PM
गाजियाबाद : उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में एक नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बना लिया गया। इस नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार की वारदात होने के बाद पुलिस द्वारा तेजी से कार्रवाई की गई। इस मामले में आरोपी को पकड़ लिया गया है। बलात्कार की यह घटना गाजियाबाद की पप्पू काॅलोनी में हुई। राकेश कुमार बाजार में ठेला संचालित करता है।
वह पड़ोस में निवास करने वाली नाबालिग लड़की पर अच्छी नज़र नहीं रखता था। बीते समय वह काम से लौट रही थी तो उसे लड़की घर के बाहर अकेली मिल गई।
राकेश लड़की को बहला - फुसलाकर अपने साथ ले गया। इस दौरान उस लड़की के साथ बलात्कार किया गया। आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गया। जब लड़की अपने घर पहुंची तो घर वाले सदमे में आ गए। पीडि़ता को पुलिस के पास ले जाया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पर प्रकरण दर्ज किया।
उल्लेखनीय है कि आरोपी की पहचान राकेश कुमार के तौर पर हुई है वह ठेला चलाता है। उसने अपने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया। लड़की का मेडिकल करवा लिया गया है। अब इस मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
हिंदी न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml
इंग्लिश न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml
फोटो - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml
© 2024 News Track Live - ALL RIGHTS RESERVED