एकतरफा प्यार में लड़की को गन प्वाइंट पर लेकर मुहर्रम की रात किया बलात्कार
एकतरफा प्यार में लड़की को गन प्वाइंट पर लेकर मुहर्रम की रात किया बलात्कार
Share:

झांसी : एक युवती पर मुहर्रम का पाक त्यौहार हमेशा हमेशा के लिए दर्द बन गया। अब जब भी मुहर्रम का ये त्यौहार आएगा तब इस यवती के जख्म हरे हो जाएंगे। एक सिरफिरे युवक ने एकतरफ़ा प्यार में एक युवती को मुहर्रम की रात गन प्वाइंट पे लेकर हवस का शिकार बनाया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस जे इस मामले में केस दर्ज़ करते हुए फरार आरोपी को तलाश शुरू कर दी है।

जानाकरी के मुताबिक समथर थाना क्षेत्र के साकिन गांव में रहने वाले एक मुस्लिम परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गई जब मुहर्रम की रात उनकी बेटी की आबरू एक वहशी दरिंदे तार तार कर दी। जब पीड़ित परिवार मुहर्रम की रात खुशियां मानाने की तैयारी कर रहा था तभी इमरान नाम का शख्स उनके घर में घुस गया और उनकी बेटी सानिया के साथ बलात्कार किया। बताया जा रहा है कि सानिया और इमरान दोनों एक दूसरे को पहले से जानते थे इस दौरान इमरान को सानिया से एकतरफा प्यार हो गया।

इमरान सानिया पर शादी का दवाब बनाने लगा लेकिन सानिया इसके लिए तैयार नही थी। इस बात से खफा इमरान बंदूक लेकर सानिया के घर घुस गया और उसके सिर पर बंदूक अड़ाकर उसे हवस का शिकार बनाया। वारदात को अंजाम देने के बाद इमरान मौके से भाग निकाला। बताया जा रहा कि इस मामले में पुलिस की लापरवाही भी देखने को मिली है। घटना के दौरान सानिया ने कई बार 100 नंबर पर कॉल किया लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नही किया। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज़ कर लिया है और इमरान की तलाशी में संदिग्ध जगहों पर दबिश दी जा रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -