दोस्त का हुआ रेप तो सोश्यल मीडिया पर जारी किया वीडियो
दोस्त का हुआ रेप तो सोश्यल मीडिया पर जारी किया वीडियो
Share:

वाॅशिंगटन : अमेरिकी युवती ने अपने एक मित्र के रेप का लाईव वीडियो सोश्यल मीडिया पर जारी कर दिया एक ऐप के माध्यम से रेप का लाइव वीडियो प्रसारित करने के बाद इस मामले में बवाल मच गया। दरअसल यह युवती अमेरिका के ओहायो की बताई जा रही है। इस युवती की उम्र 18 वर्ष बताई जा रही है। लड़की पर आरोप लगाया गया है कि उसने पुरूष मित्र द्वारा नाबालिग के साथ बलात्कार की घटना को सोश्यल मीडिया पर वायरल कर दिया था।

इस घटना को लेकर यह बात सामने आई है कि मरीना एलेक्सीव्ना लोनिना अपने एक मित्र के साथ शराब पी रही थी। इस मित्र का नाम रेमंड बोयड गेट्स था। इसकी उम्र 29 वर्ष थी। दोनोें ही शराब के नशे में चूर थे। गेट्स ने पीडि़ता के साथ दुष्कर्म किया। मरीना ने लाईव वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप पेरिस्कोप के माध्यम से इस वारदात को लाईव प्रसारित कर दिया।

इसके बाद मरीना के एक अन्य मित्र ने ये वीडियो देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। मरीना और गेट्स को अपहरण, यौन सामग्री को बढ़ावा देने, दुष्कर्म के मामले में पकड़ा गया है। माना जा रहा है कि आरोपियों को 40 वर्ष का कारावास हो सकता है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -