रेप, रेप होता है फिर चाहे पति करे या कोई अनजान
रेप, रेप होता है फिर चाहे पति करे या कोई अनजान
Share:

नई दिल्ली : भारत में फिलहाल चल रहे वैवाहिक दुष्कर्म के मुद्दे पर वाद-विवाद शुरु हो गई है। पहले केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि भारत में वैवाहिक दुष्कर्म का कांसेप्ट लागू नहीं होता है। अब इसी के जवाब में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य रेखा शर्मा ने कहा है कि रेप, रेप होता है, फिर चाहे वो पति करे या कोई अनजान व्यक्ति।

रेखा शर्मा का कहना है कि धार्मिक मान्यताओं के बहाने पति के हाथों अपमानित होने और प्रताड़ना झेलने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। भारत में तो पशुओं की प्रताड़ना के खिलाफ भी कानून है। रेप कोई भी करे, सभी को समान सजा दी जानी चाहिए। जो लोग साक्षर नहीं है, उन्हें कानून बनाने के बाद इस बात की जानकारी दी जा सकती है।

इस मामले में डिबेट तब शुरु हुई जब मेनका गांधी से सदन में पूछा गया कि वैवाहिक दुष्कर्म को अपराध की श्रेणी में लाने के लिए क्या किया जा रहा है। इसी के जवाब में उन्होने कहा था कि जिस तरह दुनिया भर में वैवाहिक दुष्कर्म का कांसेप्ट है, वैसे भारत में यह लागू नहीं होता है। जिसके पीछे अशिश्रा, गरीबी, सामाजिक परंपराए, धार्मिक भावनाएं और सोच जिम्मेदार है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -