AAP नेता ख्याली पर बलात्कार का केस दर्ज, काम दिलाने के बहाने रेप करने का आरोप
AAP नेता ख्याली पर बलात्कार का केस दर्ज, काम दिलाने के बहाने रेप करने का आरोप
Share:

जयपुर: दिल्ली और पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और कॉमेडियन ख्याली पर राजस्थान की राजधानी जयपुर में दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। 28 वर्षीय पीड़िता के अनुसार, ख्याली ने उसे और उसकी सहेली को नौकरी दिलाने के बहाने होटल में मिलने बुलाया था। यहाँ पहले उसके साथ छेड़छाड़ की गई और सहेली के कमरे से निकलने के बाद AAP नेता ने उसके साथ जबरदस्ती की। इस संबंध में जयपुर के मानसरोवर थाने में FIR दर्ज हुई है।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसके पति का देहांत हो चुका है। वह नौकरी की तलाश में थी और इसी सिलसिले में महिला 9 मार्च 2023 को जयपुर के शास्त्री नगर अपनी सहेली के घर पर पहुँची। सहेली ने उसे ख्याली के 12 मार्च को होने वाले एक शो के बारे में बताया। सहेली ने उसे बताया कि वह AAP नेता से मिलने जाने वाली है। अगर वह (पीड़िता) चाहे तो साथ चल सकती है हो सकता है कि नौकरी की बात भी बन जाए। पीड़िता को बताया गया कि AAP नेता और कॉमेडियन ख्याली एक शो के लिए राजस्थानी बोलने वाली लड़कियों की तलाश कर रहा है। साथ ही करण जौहर की फिल्म ‘रोला’ में भी काम दिला सकता है। 

पीड़िता सहेली के साथ ख्याली से मिलने के लिए मान गई। पीड़िता के मुताबिक, 11 मार्च को काम की बात करने के लिए दोनों युवतियों को मानसरोवर स्थित होटल कृष्णा प्राइड बुलाया गया था। होटल में उनके नाम पर रूम भी बुक किया गया था। होटल पहुँचने के बाद ख्याली ने कहा कि वह अपने दोस्त के विवाह में जा रहा है लौटने के बाद बात होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके बाद ख्याली अपने दोस्त की शादी में चला गया। वहीं, होटल के रूम में दोनों युवतियां ख्याली का इंतजार करती रहीं। पीड़िता के मुताबिक, कुछ घंटों बाद ख्याली नशे की हालत में वापस होटल पहुँचा। उसने दोनों को जबरन बीयर पिलाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों ने इनकार कर दिया। रात के खाने के बाद पीड़िता की सहेली अपने पति से फोन पर बात करने के लिए रूम से बाहर चली गई।

रिपोर्ट के मुताबिक, सहेली के बाहर जाते ही ख्याली ने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और पीड़िता के साथ बलात्कार किया। पीड़िता कमरे से बाहर निकली और अपनी सहेली से मिली। दोनों का ख्याली के साथ झगड़ा भी हुआ। आरोप है कि ख्याली ने पीड़िता और उसकी सहेली की हत्या करवा देने की भी धमकी दी। वहीं, AAP नेता ख्याली ने दोनों महिलाओं को ब्लैकमेलर बताया है। उन्होंने कहा है कि ब्लैकमेलिंग गिरोह के खिलाफ उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

शर्मनाक! 14 वर्षीय मासूम के साथ 5 युवकों ने की दरिंदगी की हदें पार, 4 निकले नाबालिग

जौनपुर: यूपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में 30 हजार का इनामी बदमाश ढेर

9 वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाला ट्यूशन टीचर अब्दुल वाहिद गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -