रेप, गर्भपात, फिर धर्मान्तरण का दबाव, आकिब जावेद की दरिंदगी को पुलिस बता रही थी प्रेम प्रसंग ! अब किया गिरफ्तार
रेप, गर्भपात, फिर धर्मान्तरण का दबाव, आकिब जावेद की दरिंदगी को पुलिस बता रही थी प्रेम प्रसंग ! अब किया गिरफ्तार
Share:

रायपुर: छत्तीसगढ़ में बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में लव जिहाद का मामला सामने आया है, जिसके बाद लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का आरोप है कि, स्थानीय पुलिस ने पहले तो इस घटना को टालने की कोशिश की। जिसके बाद IG बद्रीनारायण मीणा से फरियाद कर न्याय की गुहार लगाई गई। अंततः IG के आदेश पर केस दर्ज हुआ। शुक्रवार को युवती का मेडिकल टेस्ट कराई गई। पुलिस ने 22 वर्षीय आरोपी आकिब जावेद को अरेस्ट कर लिया है। आकिब कुम्हारपारा जरहाभाठा का निवासी है।

पुलिस के मुताबिक, आकिब जावेद ने प्राइवेट जॉब करने वाली 22 वर्षीय हिंदू युवती का चार वर्षों तक शारीरिक शोषण किया और उस पर धर्मान्तरण करने का दबाव भी डाला। रिपोर्ट के अनुसार, आकिब और उसके रिश्तेदारों से परेशान यह युवती कुछ दिन पहले न्याय की आस में सकरी थाना गई थी। उस समय पुलिस ने इसे प्रेम प्रसंग का मामला बताकर पीड़िता को भगा दिया था। इंसाफ न मिलने पर मजबूरी में पीड़िता IG के पास पहुंची। युवती ने आरोप लगाया है कि आकिब ने कई बार जबरदस्ती उसका शारीरिक शोषण किया  जिससे वह गर्भवती हो गई। इसका पता चलने पर आरोपी ने जबरन उसका गर्भपात भी करा दिया। इसके बाद भी आकिब लगातार उससे संबंध बनाता रहा। वह इससे तंग आ गई और पीड़िता ने आइंदा ऐसा करने पर पुलिस के पास जाने की चेतावनी दी।

पीड़ित का कहना है कि, उसके ऐसा कहने पर, आरोपी आकिब ने उससे जल्द शादी का वादा किया। इसके बाद आकिब और उसके रिश्तेदारों ने उस पर धर्मांतरण करने का दबाव डाला। वह इसके लिए राजी नहीं हुई। उसने आकिब से हिंदू रीति-रिवाज से शादी करने का अनुरोध किया। इस पर उसे मारा-पीटा गया। यह सिलसिला कई महीनों तक चलता रहा। एक सप्ताह पहले भी आरोपी ने उसकी पिटाई की और जेवर भी छीन लिए। फ़िलहाल, पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर जेल के पीछे डाल दिया है। 

बेटी ने किया मुस्लिम से निकाह तो पिता ने थाने में ओढ़ाया कफन, जानिए पूरा मामला

नौकरी दिलाने का झांसा देकर शहादत रजा खान ने किया बलात्कार, पिता की शिकायत पर हुआ गिरफ्तार

नाम बदलकर हिंदू लड़की से बनाए संबंध, फिर इस्लाम अपनाने का डाला दबाव, पीड़िता का पुलिस के सामने झलका दर्द

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -