अब मस्ती खोर रणवीर संग तमन्ना का 'चुम्मा चुम्मा दे दे'
अब मस्ती खोर रणवीर संग तमन्ना का 'चुम्मा चुम्मा दे दे'
Share:

बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की जिनकी आगामी अपकमिंग फिल्म 'बेफिक्रे' के बहुत से रिलीज हो चुके पोस्टरों में रणवीर अभिनेत्री के साथ में अपने चुम्माचाटी वाले अवतार में नजर आते रहे है. व फिल्म का ऐसा कोई भी पोस्टर बिना किस के अभी तक नही आया है. इस फिल्म में रणवीर सिंह और वाणी कपूर की जोड़ी नजर आएगी। तथा अब यह तो रही रणवीर की फिल्म बेफिक्रे की बात, बता दे की अभिनेता रणवीर सिंह ने शुक्रवार को तमन्ना भाटिया और डायरेक्टर रोहित शेट्टी के साथ अपनी नई ऐड फिल्म 'रणवीर चिंग्स रिटर्न्स' लॉन्च किया।

इस मौके पर रणवीर और तमन्ना का क्यूट PDA देखने को मिला। वैसे, रणवीर को बॉलीवुड का सबसे मस्ती खोर एक्टर कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इवेंट में तमन्ना भी उनके ही रंग में रंगी और जमकर डांस-मस्ती करती दिखीं। इवेंट में एंट्री करने वाले रणवीर सिंह ने पहले डायरेक्टर रोहित शेट्टी को गले लगाया। बाद में तमन्ना से नमस्ते किया। नमस्ते करते हुए अचानक रणवीर जमीन पर लेट गए। उन्हें उठाने के लिए तमन्ना भी नीचे बैठीं। उनके गालों पर किस किया, उसके बाद रणवीर उठ खड़े हुए। रणवीर और तमन्ना ने इवेंट में जमकर डांस किया।

यहां तक रणवीर, तमन्ना के लिए फोटोग्राफर भी बने. इस प्रोजेक्ट को लेकर ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है, पर सुनने में आया है कि ये मेगा बजट इंटरनेशनल फिल्म है. अभी वैसे भी अभिनेता रणवीर सिंह लगातार हिट फिल्में दे  रहे हैं। वे बॉलीवुड के युवा नायकों में भी सबसे आगे हैं। यही वजह है कि हर निर्देशक उनके साथ काम करना चाहता है। खुद रणवीर सिंह भी यह बातें दोहराते रहे हैं कि उन्हें एक्शन फिल्में करना बेहद पसंद है, और यही वजह है कि उन्हें रोहित शेट्टी के साथ फिल्म करनी ही थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -