क्या रणवीर-दीपिका की हो गई है सगाई....?
क्या रणवीर-दीपिका की हो गई है सगाई....?
Share:

अभिनेता रणवीर सिंह का कल ही जन्मदिन मनाया गया था तथा सभी ने रणवीर सिंह को जन्मदिन की बधाई दी थी. तथा अब बॉलीवुड गलियारों से खबरें आ रही है कि बॉलीवुड के गलियारों में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की सगाई की खबर जोर पकड़ रही है।

दीपिका पादुकोण और उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह के बारे में ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि दोनों ने सगाई कर ली है। अंग्रेजी अखबार मुंबई मिरर ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि दोनों ने गुपचुप ढंग से सगाई कर ली है। खबर के मुताबिक कुछ महीने पहले ही रणवीर सिंह और दीपिका के परिवार के लोग आपस में मिले थे। मुलाकात में दोनों की शादी पर चर्चा भी हुई थी।

यह भी कहा गया है कि दीपिका अभी जल्दी में नहीं हैं और वे कम से कम दो साल बाद शादी करना चाहती हैं। गौर हो कि रणवीर और दीपिका की हाल ही में एक अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान नजदीकियां नजर आई थीं। दीपिका रणवीर को फ्लाइंग किस देती भी दिखी थीं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -